फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   नोडल अफसर मच्छरों से परेशान, दिए फागिंग के निर्देश

नोडल अफसर मच्छरों से परेशान, दिए फागिंग के निर्देश

Thu, 31 Jan 2019 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
नोडल अफसर मच्छरों से परेशान, दिए फागिंग के निर्देश
मच्छरों ने अफसरों की कराई किरकिरी
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में एलईडी लाइट जल्द लगवाने की हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले की नोडल अफसर अपर सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बी हिकोली झिमोमी बुधवार को जिले के दो दिवसीय दौरे आईं। पहले दिन उन्होंने खलीलाबाद सीएचसी, कोतवाली व नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। इन जगहों पर सब कुछ तो ठीक मिला लेकिन मच्छरों ने अफसरों की किरकिरी करा दी। अफसरों ने फागिंग मशीन की किल्लत की बात कही, जिस पर उन्होंने डीएम से वैकल्पिक इंतजाम करके फागिंग कराने के लिए कहा।
नोडल अधिकारी बुधवार को सुबह करीब 10 बजे लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला पहुंचीं। वहां से वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद गईं और निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड व परिसर को देेखा। यहां पर व्यवस्था चाक चौबंद मिली। इसके बाद वह खलीलाबाद कोतवाली पहुंचीं और निरीक्षण किया। उन्होंने थाना समाधान दिवस, अपराध पंजीकरण रजिस्टर, महिला अपराध से संबंधित अभिलेख समेत अन्य अभिलेखों को देखा। मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव से समस्याएं पूछीं तो उन्होंने पुलिस कर्मियों के लिए आवास की कमी की जानकारी दी। इस पर नोडल अफसर ने कहा कि शासन को कोई पत्रावली भेजी गई हो तो उसकी प्रति उपलब्ध कराएं, ताकि जल्द इस समस्या का निस्तारण कराया जा सके। इसके बाद नोडल अधिकारी नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के कार्यालय पहुंचीं और अधिशासी अधिकारी बीना सिंह से साफ-सफाई ,शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, महिलाओं के लिए बने पिंक शौचालय आदि में बारे में जानकारी ली। एलईडी लाइट लगाने के प्रस्ताव की जानकारी मिलने पर उन्होंने डीएम भूपेंद्र एस चौधरी से इसमें देर का कारण पूछा। डीएम ने बताया कि रेट के मसले पर कुछ दिक्कत है। जल्द ही इस समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा। इसी बीच नोडल अधिकारी ने मच्छरों के प्रकोप का जिक्र किया और कहा कि डाक बंगले से लेकर यहां तक सभी जगह मच्छरों का प्रकोप है। दवा का छिड़काव कराने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अधिकारी से पूछा कि छिड़काव की क्या व्यवस्था है। जिस पर उन्होंने कहा कि नगर पंचायत मगहर से एक मशीन मंगाकर छिड़काव कराया जाता है। स्वास्थ्य विभाग के पास बड़ी मशीन है, लेकिन उससे काम नहीं हो पा रहा है। इस पर उन्होंने डीएम से वैकल्पिक व्यवस्था कराकर फागिंग कराने की बात कही। इसके बाद उन्होंने सफाई कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि जो भी जरूरतें हैं, उसे बताया जाए, ताकि उसका निस्तारण कराया जा सके।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम भूपेंद्र एस चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह, एसडीएम एसपी सिंह, नरेंद्र सिंह, अपर सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ला, डॉ. वीपी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed