{"_id":"5c017b6abdec22414f5784de","slug":"161543601002-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा की नमाज और ईद की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा की नमाज और ईद की तैयारियां शुरू
Tue, 28 May 2019 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी की बैठक में मौजूद अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। अलविदा की नमाज और ईद-उल-फितर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई। डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बिजली-पानी के इंतजाम के साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था पुख्ता कराने को कहा। उन्होेंने कहा कि त्योहार एक-दूसरे को जोड़ने का कार्य करते हैं। हर पर्व आपसी सौहार्द से मनाना चाहिए।
डीएम ने विद्युत विभाग को शहरी और रोजा इफतारी के समय और ईद के दिन 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की हिदायत दी। उन्होंने ईदगाहों और मस्जिदों के पास खराब पड़े इंडिया मार्कटू हैंडपंप को ठीक कराने के लिए जल निगम को निर्देशित किया।
डीपीआरओ को ग्रामीण क्षेत्रों के सभी ईदगाहों एवं मस्जिदों को जाने वाले रास्तों, नालियाें आदि की साफ-सफाई कराने को कहा। इसी तरह नगर पालिका व नगर पंचायतों के ईओ साफ-सफाई के साथ ही छुट्टा पशुओं तथा सुअरों को बाड़े में बंद कराने, पुलिस विभाग को प्रत्येक ईदगाह व मस्जिदों पर पुलिस एवं चौकीदार की तैनाती का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा नमाज के समय ईदगाह तथा मस्जिद के आसपास दूसरे संप्रदाय के ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किसी भी दशा में न होने देने को कहा। ईदगाहों और मस्जिदों पर लेखपालों की तैनाती सुनिश्चित करने और गैरपरंपरागत तथा विवादित स्थान पर नमाज अदा करने की अनुमति न देने का निर्देश दिया।