फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बंधक बनाया

बंधक बनाया

Fri, 24 May 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
बंधक बनाया
दूल्हे को पिता संग बनाया बंधक
विज्ञापन

सेवरही। दूसरी लड़की से प्रेम संबंध की खबर पर कन्या पक्ष ने दूल्हे और उसके पिता को बंधक बना लिया और दहेज वापसी की मांग करने लगे।
सेवरही थाना क्षेत्र के गांव पिपराघाट में बिहार के गोपालगंज जनपद के मोहम्मदपुर से 23 मई की रात को बरात आई थी। कन्या पक्ष को किसी ने बता दिया कि दूल्हे का किसी दूसरी लड़की के साथ चक्कर है। उसके बाद कन्या पक्ष में कोहराम मच गया। बरातियों को तो खिलापिला कर वापस कर दिया, लेकिन दूल्हा और उसके पिता को यह कहते हुए बंधक बना लिया कि उनके साथ धोखा हुआ है। दहेज का सारा सामान व पैसा लौटाने की मांग करने लगे। शुक्रवार को भी दोनों कन्या पक्ष के कब्जे में थे। पिपराघाट पुलिस चौकी प्रभारी अजीत यादव ने बताया कि 23 मई को फोर्स मतगणना ड्यूटी से देर रात वापस लौटी। सूचना पर पुलिस भेजी गई थी, लेकिन दोनों पक्ष पुलिस कार्रवाई नहीं चाहता है। दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं। कन्या पक्ष का कहना है कि हम बंधक नहीं बनाए हैं, बल्कि मेहमान की तरह रखे हैं। पैसा मिलने पर इन्हें छोड़ देंगे। एहतियातन चौकीदार की ड्यूटी लगा दी गई है। जबकि प्रभारी निरीक्षक रामज्ञा सिंह ने बताया कि बंधक बनाने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है, यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। देर शाम तक समान और पैसे की वापसी को लेकर दोनों पक्ष गांव में जमे जुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed