फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   16 candidates nomination

भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस व पीस पार्टी समेत 16 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Wed, 09 Feb 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
16 candidates nomination
भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस व पीस पार्टी समेत 16 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन

नामांकन करने वालों में भाजपा के गणेश, सपा के जयचंद, बसपा के आफताब, पीस पार्टी के डॉ. अय्यूब, कांग्रेस के अमरेंद्र पांडेय व शांति देवी शामिल
10 लोगों ने लिया नामांकन पत्र, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन बुधवार को 16 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही 10 लोगों ने नामांकन पत्र लिया। नामांकन करने वालों में प्रमुख दलों से धनघटा सुरक्षित सीट से भाजपा के गणेशचंद चौहान, कांग्रेस की शांति देवी, मेंहदावल से सपा के जयचंद्र उर्फ जयराम पांडेय, खलीलाबाद से बसपा के आफताब आलम, पीस पार्टी के डॉ. अय्यूब व कांग्रेस के अमरेंद्र भूषण शामिल हैं।

एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 313-विधानसभा खलीलाबाद से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अमरेंद्र भूषण, पीस पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मो. अय्यूब, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी आफताब आलम, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी के प्रत्याशी गिरजाशंकर चौरसिया एवं निर्दल प्रत्याशी के रूप श्यामलाल, सत्यनारायण व रविंद्र कुमार यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि 312 विधानसभा मेंहदावल से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जयचंद उर्फ जयराम पांडेय, लोक शक्ति पार्टी के प्रत्याशी शक्ति प्रसाद, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश कुमार पांडेय एवं निर्दल प्रत्याशी सद्दाम हुसैन व शंकर प्रसाद ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार 314 विधानसभा धनघटा सुरक्षित सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गणेश चंद चौहान, कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी शांति देवी, जन अधिकारी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. नरेंद्र देव एवं यशवंत चौहान ने निर्दल के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ 10 लोगों ने नामांकन पत्र लिया है। इसमें 312-मेंहदावल विधानसभा से नीलम चतुर्वेदी ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र लिया। जबकि 313-खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए दिलशाद अफसर इंडियन नेशनल कॉग्रेस, अब्दुल कलाम समाजवादी पार्टी, जुबेद अहमद समाज सेवा पार्टी, कोमल यादव समाजवादी पार्टी, अखिलेश कुमार मौलिक अधिकार पार्टी, शबीहा खातून इंडियन नेशनल कांग्रेस एवं अफसर यू अहमद ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा लिया है। 314-धनघटा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के लिए संतोष बहुजन समाज पार्टी एवं अमृत कुमार कन्नौजिया विकासशील इंसान पार्टी से नामांकन पत्र लिया। नामांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान एडीएम मनोज कुमार सिंह, एएसपी संतोष सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर एवं नामांकन कक्षों में नामांकन प्रक्रिया, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन, कोविड प्रोटोकॉल एवं कानून व्यवस्था आदि से संबंधित स्थितियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed