फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   16 candidates including BJP and SP bought nomination papers

Sant Kabir Nagar News: भाजपा और सपा समेत 16 प्रत्याशियों ने खरीदे नामांकन पत्र

Tue, 30 Apr 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 30 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
16 candidates including BJP and SP bought nomination papers
- पहले दिन 43 नामांकन पत्रों की बिक्री, किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया
विज्ञापन

- कलक्ट्रेट में सुरक्षा चाक-चौबंद रही
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन नामांकन पत्रों की खरीदारी हुई। जिसमें सपा, भाजपा समेत कुल 16 प्रत्याशियों ने 43 नामांकन पत्रों की खरीदारी की। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा चाक-चौबंद रही। डीएम कोर्ट में नामांकन पत्र खरीदने वालों के अलावा अन्य किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। मुख्य गेट पर तलाशी के बाद ही लोग अंदर जा गए।
जिले में 25 मई को मतदान होना है। इसे लेकर सोमवार से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई। डीएम कोर्ट में नामांकन पत्र दाखिल करने का स्थान निर्धारित था। डीएम महेंद्र सिंह तंवर नामांकन करने वालों का इंतजार करते रहे। हालांकि पहले दिन सपा व भाजपा समेत कुल 16 सियासी दलों के प्रत्याशियों ने 43 नामांकन पत्रों की खरीदारी की। इस दौरान कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य गेट पर नामांकन पत्र खरीदने गए प्रत्याशी व उनके समर्थकों को मेटल डिटेक्टर से गुजरना पड़ा। तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया गया। मुख्य गेट पर एएसपी शशि शेखर सिंह, अपर एसडीएम रमेश चंद्रा, एसडीएम शैलेश दुबे, एसडीएम डॉ. सुनील कुमार, एसडीएम संजीव राय, सीओ ब्रजेश सिंह, एसओ मेंहदावल रामकृष्ण मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे। डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी सत्यजीत गुप्त ने परिसर का निरीक्षण किया और व्यवस्था चौक-चौबंद बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलक्ट्रेट की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों का निरीक्षण किया। सोमवार को सुबह 11 से शाम 3 बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली। आचार संहिता का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कलक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है। एसपी ने नामांकन में लगे पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को चुनाव आयोग के निर्देशों की जानकारी दी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों से जानकारी ली। नामांकन में सुरक्षा से संबंधित पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के के निर्देश दिए गए। एसपी के निरीक्षण के दौरान एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ ब्रजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

इन प्रत्याशियों ने खरीदे नामांकन पत्र
सपा की तरफ से प्रमोद निषाद ने चार सेट नामांकन पत्र खरीदा, जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद ने भी चार सेट में नामांकन पत्रों की खरीदारी की। इसी अलावा सर्वजन समाज पार्टी के राजेंद्र यादव, निर्दल रामअवतार, निर्दल धीरज श्रीवास्तव, निर्दल अरविंद निषाद, फूलन देवी पार्टी से अमित निषाद, निर्दल गणेश चौरसिया, निर्दल मित्रसेन यादव, शोषित समाज दल से लोटन प्रसाद, निर्दल मुन्नीलाल निषाद, निर्दल हरीश चंद, भारतीय संघर्ष पार्टी के रामधनी शर्मा, साहबजादा सिंह निर्दल, रविंद्र कुमार निर्दल, अलहिंद पार्टी के अवधेश ने नामांकन पत्रों की खरीदारी की। कुल 43 सेट नामाकंन पत्र खरीदे गए।


कलक्ट्रेट तक नहीं आने पाए प्रत्याशियों के वाहन
कलक्ट्रेट तक किसी भी प्रत्याशी के वाहन नहीं आने पाए। पुलिस लाइंस के सामने व जिला अस्पताल के पास मुख्य सड़क पर बैरिकेडिंग की गई थी। प्रत्याशी जब समर्थकाें के साथ नामांकन पत्र खरीदने जा रहे थे तो उन्हें कलक्ट्रेट के मुख्य मोड़ पर ही लगे बैरिकेडिंग पर रोक दिया गया था। उसके आगे उनके वाहन नहीं जाने पाए। वहां से नामांकन पत्र खरीदने वाले प्रत्याशी ही अंदर जा पाए। इस दौरान कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हुई, लेकिन पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी की वजह से जाम ज्यादा देर तक नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed