{"_id":"5cf5559cbdec2207657bac89","slug":"155958210412-khalilabad-news69","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं का सम्मान व जनता की सेवा प्राथमिकता : प्रवीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं का सम्मान व जनता की सेवा प्राथमिकता : प्रवीण
Mon, 03 Jun 2019 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
सांसद बोले, 100 दिन के भीतर सरकार की योजनाओं को पहुंचाएंगे जनता तक
- फोटो : अमर उजाला
मगहर। संतकबीरनगर विद्यापीठ महाविद्यालय के सभागार में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सांसद प्रवीण निषाद समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि जिस प्रकार से संतकबीरनगर की जनता ने विश्वास करते हुए देश की सबसे बड़ी अदालत में पहुंचाने का कार्य किया है जनता के उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद मुख्यालय पर कार्यालय बनाया गया है। जहां से आम जनता की समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण कराएंगे। कहा कि 100 दिनों के भीतर सरकार की समस्त योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनपद के लोगों ने जातिवाद से ऊपर उठकर सबका साथ सबका विकास के नारे को साकार किया है। भाजपा कभी नीतियों और सिद्धांतों से समझौता नहीं करती। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान रखना सांसद की जिम्मेदारी बनती है। कार्यकर्ता आमजन के विश्वास को बरकरार रखते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ जनता की समस्याओं का निराकरण करने में सहयोग करें। कार्यसमिति सदस्य राकेश मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान पार्टी की नीतियों में है। इनके बल पर आगे की लड़ाई भी जीतेंगे।
सांसद ने कार्यकर्ताओं को फूल माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सेतवान राय व संचालन जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, बद्री यादव, चेयरमैन संगीता वर्मा, पूर्व चेयरमैन अश्वनी कुमार गुप्त, अनिल त्रिपाठी, प्रदीप कनौजिया, विवेकानंद वर्मा, उर्मिला त्रिपाठी, डॉ. विजय कृष्ण ओझा, हेमंत चतुर्वेदी, गजेंद्र पांडेय, त्रिलोकीनाथ वर्मा, अवधेश सिंह, पियूष सिंह, अमरीश राय, दुर्गा पांडेय, राधेश्याम, मंटू राय, नीरज तिवारी, आलोक सिंह, उषा पांडे, किरण प्रजापति, सुरेश गौड़, अनिल पांडेय, राजेश वर्मा, प्रदीप गुप्त, दीपक मिश्रा, अतुल श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान शब्बीर अहमद, वेदप्रकाश चौबे, सुजीत गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, समयदेव पांडेय, अजय चतुर्वेदी आदि लोग मौजूद रहे।
सात जून को होगा सेमिनार
मगहर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि सात जून को पार्टी ने कबीर चौरा परिसर में स्थित सत्संग भवन में शहीद अखिलेश निषाद की याद में सेमिनार का आयोजन किया है। उन्होंने क्षेत्र की जनता, भाजपा व निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की।