Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Service lane work in final stages; preparations now underway for flyover construction

Sant Kabir Nagar News: सर्विसलेन का कार्य अंतिम चरण में, अब फ्लाईओवर निर्माण की तैयारी

Thu, 12 Nov 2026 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Service lane work in final stages; preparations now underway for flyover construction
सरैया बाईपास पर फ्लाइओवर के लिए बनाई जा रही सर्विस लेन-संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-बांसी रेल लाइन के कार्य में तेजी आई है। जहां खलीलाबाद के सरैया बाईपास के निकट फ्लाईओवर बनाने के लिए सर्विसलेन का कार्य अंतिम चरण में है। वहीं बखिरा के गौरा में रेलवे स्टेशन बनाने के कार्य भी तेजी आ गई है।
विज्ञापन


खलीलाबाद-बांसी रेल परियोजना के तहत प्रथम चरण में जिला मुख्यालय से बांसी तक कार्य कराया जाना है। बारिश के कारण इसमें बाधा खड़ी हुई थी लेकिन अब बारिश का समय खत्म हो गया है। ऐसे में अब कार्य में तेजी आ गई है।
विज्ञापन

खलीलाबाद के सरैया बाईपास के निकट ओवरब्रिज के लिए सर्विसलेन का कार्य अंतिम चरण में है। इसके बनने से पुल निर्माण के समय वाहनों का आवागमन प्रभावित नहीं होगा। दूसरी ओर बखिरा क्षेत्र के गौरा में रेलवे स्टेशन के शुरू हुए निर्माण कार्य भी तेजी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही परसा पांडेय में रेल पटरी बिछाने का कार्य किया जा रहा है। मेंहदावल स्थित औरही-कुसौना के बीच बन रहे रेलवे स्टेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। यहां प्लेटफॉर्म का फाउंडेशन बनाया जा रहा है। वैसे प्रथम चरण में खलीलाबाद से बांसी तक कार्य कराया जा रहा है। इसमें मिट्टी भराई, पुल-कल्वर्ट और रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शामिल है। जिले की सीमा में खलीलाबाद तहसील के 31 और मेंहदावल तहसील 25 गांव के किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है।
बता दें कि खलीलाबाद-बहराइच रेल मार्ग करीब 240 किलोमीटर लंबा होगा। प्रथम चरण में खलीलाबाद से बांसी तक करीब 54 किलोमीटर का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस रेल मार्ग पर चार स्थानों पर रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। साथ ही 15 पुलिया, 14 पुल और 44 अंडरपास भी बनाए जाएंगे।
00000000000000000000000
इन स्थानों पर बनेगा स्टेशन
प्रथम चरण में खलीलाबाद से बांसी रेल मार्ग पर खलीलाबाद, बखिरा, मेंहदावल, बांसी और डुमरियागंज में रेलवे स्टेशन बनाया जाना है। इस मार्ग पर चार प्रमुख स्थानों पर रेलवे ओवरब्रिज खलीलाबाद, मेंहदावल, पसाई व बांसी तथा कई अंडरपास और पुल बनाए जाने हैं, जिसका कार्य तेजी से कराया जा रहा है।


0000000000000000
खलीलाबाद-बांसी रेल लाइन का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। खलीलाबाद में फ्लाईओवर के लिए सर्विस लेन का कार्य अंतिम चरण में है। इसके पूरा होते ही फ्लाईओवर का कार्य शुरू कराया जाएगा।
-सत्तार अली, साइट इंचार्ज, निर्माण इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed