Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The four-day Chhath festival began with 'Nahay-Khay'.

Sant Kabir Nagar News: नहाय-खाय से शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व

Thu, 12 Nov 2026 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The four-day Chhath festival began with 'Nahay-Khay'.
शहर के पक्का पोखरा पर वेदी बनाती महिलां-संवाद
संतकबीरनगर। सूर्योपासना का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। शनिवार को खरना होगा। चार दिवसीय महापर्व सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न होगा।
विज्ञापन


छठ महापर्व को देखते हुए जिले के सभी नदी और तालाबों पर घाटों की सफाई के साथ ही वहां आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। सुरक्षा के साथ ही साथ सफाई व प्रकाश की व्यवस्था के भी इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं नदी घाटों के किनारे लोग छठ वेदी बनाने में जुटे हैं। इनको अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

व्रती परिवार की महिलाएं और पुरुष पूरे उत्साह और आस्था के साथ वेदियों का रंग-रोगन कर सजा रहे हैं। वहीं, नगर पालिका परिषद के साथ ही साथ ग्राम पंचायत स्तर पर भी छठ घाटों पर सफाई के साथ ही बुनियादी इंतजाम किए जा रहे हैं। पूजा के दौरान घाटों पर कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन भी कमर कसकर तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटों पर गोताखोरों के भी इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भी विभिन्न नदी घाटों पर जाकर वहां पर छठ पूजा की व्यवस्था देखी और कमियां मिलने पर उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र में 12 छठ घाट हैं। वहां व्रती महिलाएं पूजा करती हैं। इनमें खलीलाबाद का पक्का पोखरा, हनुमान गढ़ी, विधियानी स्थित समय जी मंदिर, शुगर मिल परिसर स्थित पोखरा, बरई टोला स्थित अमृत सरोवर में छठ पर्व का आयोजन किया जाता है। सभी स्थानों पर छठ पूजा को लेकर सफाई की व्यवस्था कर दी गई है। जिन पोखरों में पानी नहीं है, वहां पर पानी की व्यवस्था भी की जा रही है।
-----------
अभी केवल डाला और सूपा ले रहे लोग
छठ महापर्व में प्रयोग में आने वाले सामान की खरीदारी बहुत से लोग कर रहे हैं लेकिन अभी उनकी खरीदारी केवल डाला और सूपा तक ही सीमित है। महिलाओं का मानना है कि डाला और सूपा के अतिरिक्त छठ व्रत में प्रयोग में आने वाले सभी सामान की खरीदारी अंतिम दो दिनों में ही होगी। कारण यह है कि प्रसाद में प्रयोग किए जाने वाले सामान कच्चे होते हैं। इनमें सभी प्रकार के फल होते हैं। अगर पहले ही खरीद लिया जाएगा तो यह सामान खराब हो जाएगा। डाला जहां 100 से 200 रुपये में बिक रहा है, वहीं सूपा 100 से 150 रुपये में बिक रहा है। कच्चे सामान अभी बाजार में नहीं आए हैं।

-----------
क्या है नहाय-खाय
नहाय-खाय यानी नहाना और खाना। इस दिन श्रद्धालु नदी या किसी पवित्र जलाशय में स्नान करने के बाद रसोई की अच्छी तरह सफाई करते हैं और पूरी सात्विकता से भोजन बनाकर ग्रहण करते हैं। इस दिन खासतौर पर अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी बनाई जाती है। इसमें किसी भी तीखे मसालों और लहसुन-प्याज का प्रयोग नहीं किया जाता।

----------
16 को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ पूरा होगा पर्व
समय माता मंदिर के पुजारी चंदन ने बताया कि काशी पंचांग के अनुसार छठ पूजा की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी। 14 को खरना के साथ 36 घंटे का व्रत आरंभ होगा। 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित होगा और 16 नवंबर की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा। छठ पर्व पर रवि योग व्रतियों को पूजा का कई गुना ज्यादा फल देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed