{"_id":"5cf16295bdec22074d53d2e8","slug":"15593233315-khalilabad-news2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकुंदपुर के बीच से एचटी लाइन खींचने पर अड़े विद्युत निगम के अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकुंदपुर के बीच से एचटी लाइन खींचने पर अड़े विद्युत निगम के अफसर
Fri, 31 May 2019 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabir Nagar
Santkabir Nagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
एचटी लाइन खींचने के मामले में शुक्रवार को एसडीएम की मौजूदगी में मुकुंदपुर के लोगों ने विद्युत निगम के अफसरों से वार्ता की।
- फोटो : अमर उजाला
हरिहरपुर। मुकुंदपुर गांव के बीच से एचटी लाइन का तार खींचने पर विद्युत निगम के अफसर शुक्रवार को भी अड़े हुए हैं। एसडीएम प्रमोद कुमार की मौजूदगी में गांव के लोगों ने तार खींचे जाने के मार्ग पर आपत्ति जताई और मार्ग बदलने की मांग की। पर निगम के अफसरों ने बजट का हवाला देकर बदलाव से इंकार कर दिया।
कुछ दिन पूर्व 33 हजार वोल्ट की एचटी लाइन का तार आबादी से होकर ले जाने की वजह से ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए कार्य रुकवा दिया था। जानकारी होने पर एसडीओ और जेई मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण तार खींचने पर राजी नहीं हुए। इस मामले को लेकर शुक्रवार को मुकुंदपुर चौराहे पर पहुंचे एसडीएम प्रमोद कुमार व इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान चंद्रदेव शुक्ल, शिवाजी शुक्ल, हरिद्वार शुक्ल, हरिहर शुक्ल व अन्य ग्रामीणों से इस मुद्दे पर बात की। लेकिन आबादी से होकर एचटी लाइन का तार खींचने पर ग्रामीण सहमत नहीं हुए। लोगों का कहना है कि घनी आबादी से होकर व एलटी लाइन के बगल से खींची जा रही एचटी लाइन काफी खतरनाक है। लेकिन निगम के अधिकारी जबरिया आबादी से तार ले जाने पर आमादा हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी स्थानीय प्रशासन से मिलकर एचटी लाइन की सप्लाई आबादी से ले जाना चाह रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभागीय अधिकारी आबादी से तार जबरिया ले जाने की कोशिश करते हैं तो इस बात की लिखित शिकायत सीएम से करने को बाध्य होंगे।