फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   भोजन की गुणवता को परखा

डीएम ने जाना वृद्धा और कबीर बाल आश्रम का हाल

Tue, 28 May 2019 10:59 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 May 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
भोजन की गुणवता को परखा
आरटीओं कार्यालय के समीप बृद्धा आश्रम में निरीक्षण के दौरान भोजन का स्वाद लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। डीएम ने मंगलवार को वृद्धा आश्रम एवं कबीर बाल आश्रम का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भोजन की गुणवत्ता का हाल भी जाना। जांच के दौरान मिली खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम रवीश गुप्त आरटीओ कार्यालय के पास चल रहे वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम संचालक से वहां की परेशानियों की जानकारी ली। बुजुर्गों के स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल टीम की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। साथ ही आश्रम में बांटे जाने वाले भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता परखी। खाने में चावल व राजमा की सब्जी बनी थी, जिससे डीएम संतुष्ट दिखे। रसोई में बिजली की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। शयनकक्ष, मनोरंजन कक्ष, कार्यालय, स्नान घर, शौचालय का निरीक्षण किया। प्रोबेशन कार्यालय के लिपिक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महिला के रहने के लिए बस्ती जनपद में व्यवस्था बनाई गई है। इसके अलावा दिव्यांग बच्चो के लिए गोरखपुर में विद्यालय एवं रहने, खाने की सुविधा है। यदि जनपद में ऐसे कोई बच्चे मिलते है तो उन्हें गोरखपुर शिफ्ट कराने की बात कही। इसके बाद डीएम कबीर बाल आश्रम पहुंचे, जहां संचालक अजय पांडेय से बात की। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से उन्हें कोई बजट नही दी जाती है। उनका रजिस्ट्रेशन शासन द्वारा पंजीकृत है। डीएम के निरीक्षण में मौके पर छुट्टी होने के कारण कोई भी बच्चे नहीं मिले। उन्होंने बच्चो को दी जा रही सुविधाओं का हाल जाना। इस दौरान कबीर मठ के महंत विचार दास, जिला समाज कल्याण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed