{"_id":"5ce587e5bdec22076a49a68c","slug":"1558546457121-khalilabad-news31","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में लगी आग से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में लगी आग से मची अफरातफरी
Wed, 22 May 2019 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंचा कोई जिम्मेदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बखिरा। कस्बे में स्थित पूर्वांचल बैंक के निकट स्थित एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे आसपास रहने वालों में अफरातफरी मच गई। मौके पर जुटे लोगों के प्रयास से आग पर किसी प्रकार से काबू पाया जा सका।
ग्रामीण शमीम, अकील, रफीक, हकीक, शाहिद ने बताया कि पूर्वांचल बैंक के निकट एक ट्रांसफार्मर से अमरडोभा व लेडुआ महुआ में बिजली की आपूर्ति की जाती है। लोड अधिक होने से ट्रांसफार्मर गर्म हो जाता है। इसके आसपास झाड उगी हुई है। इन घासों में अज्ञात कारण से शाम को करीब छह बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग तेज हो गई। इससे आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। बिजली कर्मियों को घटना की सूचना दी गई किन्तु आग बुझने तक कोई भी नही पहुंचा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी प्रकार से धूल पानी डालकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही किसी भी प्रकार का क्षति होने से बच गई। इससे लोगों ने राहत की सांस लिया। अधिशासी अभियंता योगेंद्र चतुर्वेदी ने घटना से अनभिज्ञता जताई। कहा कि मौके पर बिजली कर्मियों को भेजा जाएगा।