फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   डीएम ने गेहूं खरीद की समीक्षा की

गेहूं खरीद में लापरवाही पर डीएम खफा

Tue, 21 May 2019 11:24 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने गेहूं खरीद की समीक्षा की
पटवाई के मथुरापुर पर पीसीएफ के केंद्र पर खुले में पड़ा गेहूं । अमर उजाला
संतकबीरनगर। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रवीश गुप्ता ने जनपद में हो रहे गेहूं खरीद अभियान की समीक्षा की। इस दौरान गेहूूं खरीद की धीमी प्रगति पर डीएम ने खफा होते हुए कहा कि पीसीएफ की खरीद काफी खराब है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल अभी तक गेहूं की खरीद ठीक नहीं है। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए 15 दिनों के अंदर लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि यदि सुधार नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद एडीएम वित्त एवं राजस्व रणविजय सिंह ने एजेंसियों/क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि गेहूं क्रय में लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने मंडी सचिव को गेहूं क्रय केंद्रों का लगातार भ्रमण कर निरीक्षण किए जाने का निर्देश दिया। समीक्षा में बताया गया कि डीएम के निर्देश पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी रामानंद जायसवाल ने पीसीएफ व चार केंद्र प्रभारियों को चेतावनी पत्र जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिनमें हैंसर, बघौली, पौली व नाथनगर शामिल है। गेहूं क्रय एजेंसियों में यूपी एग्रो, राज्य कर्मचारी कल्याण निगम आदि के प्रभारी व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed