फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   दीवान की मौत

हार्ट अटैक से दीवान की मौत

Tue, 21 May 2019 11:26 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 May 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
दीवान की मौत
पीआरबी 1490 पर कार्यरत थे भूपेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
हैंसर। धनघटा थाने पर पीआरबी 1490 डायल यूपी 100 पर कार्यरत दीवान की मंगलवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। दीवान की आकस्मिक निधन की सूचना पर पुलिस कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपतपुर गांव निवासी 57 वर्षीय भूपेंद्र सिंह पीआरबी 1490 डायल यूपी 100 पर धनघटा थाने पर कार्यरत थे। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे वह स्नान करके जब कपड़ा बदलने जा रहे थे उसी समय वह जमीन पर गिर गए। उनके आसपास मौजूद पुलिस कर्मी दौड़कर उनके पास पहुंचे और अचेत अवस्था में उन्हें सीएचसी मलौली पर ले गए। एसओ रणधीर मिश्र ने बताया कि अस्पताल पर दीवान भूपेंद्र सिंह को देखने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ एके पांडेय अस्पताल पर पहुंच गए। दीवान की मौत की सूचना पाकर उनके परिजन भी धनघटा पहुंच गए। दीवान का शव पुलिस लाइंस लाया गया। जहां पर पुलिस अधिकारियों ने श्रद्घासुमन अर्पित किया। इसके साथ ही शव को कंधा देकर घर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed