{"_id":"651321422eb72cd7d70a15e9","slug":"154-hour-campaign-started-for-cleanliness-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-3453-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सफाई के लिए शुरू किया 154 घंटे का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सफाई के लिए शुरू किया 154 घंटे का अभियान
विज्ञापन
महाअभियान के अंतर्गत लोगों ने की नगर की सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर पंचायत मगहर में मंगलवार को 154 घंटे सफाई का महाअभियान शुरू किया गया। अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह के नेतृत्व में सभासदों, नगरपंचायत कर्मचारियों और सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने सड़क पर साफ-सफाई की। इस दौरान अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह ने कहा कि 154 घंटे सफाई महाअभियान का शुभारंभ नगर विकास मंत्री द्वारा किया गया है। जिसके तहत नगर में सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि अगर नगर में साफ-सफाई रहेगी तो यह नगर सुंदर दिखेगा। साथ ही बीमारियों से बचे रहेंगे। उन्होंने नगर वासियों से कहा कि अपने आसपास सफाई रखने के साथ ही कूड़े को कूड़ेदान में डालें। सभासद अवधेश सिंह ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य बनता है कि गंदगी न होने दें। सफाई का विशेष ध्यान दें। इस अवसर पर सभासद चंदन सैनी, अतुल श्रीवास्तव, संजय दूबे, आलोक कुमार, विशाल वर्मा, विशाल सिंह और दिनेश गिरी आदि मौजूद थे।