फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   मतदाता जागरूकता अभियान चला

मतदाता जागरूकता अभियान चला

Fri, 25 Jan 2019 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता अभियान चला
मत देना मतदाता का मूल अधिकार : डीएम
विज्ञापन

- राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ सहित हुए विविध कार्यक्रम
फोटो है
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शुक्रवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। कलेक्ट्रेट में डीएम भूपेंद्र एस. चौधरी की अध्यक्षता में कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। जिले के अधिकांश विद्यालयों से जागरूकता रैली निकाली गई।
एचआर इंटर कॉलेज में डीएम ने उपस्थित समूह को शपथ दिलाई। नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित किया। अच्छे कार्य करने वाले बीएलओ को प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान एडीएम रणविजय सिंह, एसडीएम सदर एसपी सिंह, तहसीलदार शंशाक शेखर राय, सीओ सदर रमेश कुमार, प्रधानाचार्य उदयभान सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। एचआर इंटर कॉलेज और जूनियर हाईस्कूल समेत अन्य जगहों से जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार धनघटा तहसील में कार्यक्रम हुआ। एसडीएम बाबूराम के नेतृत्व में रैली निकाली गई। विंदु देवी मेमोरियल एकेडमी के बच्चों ने लोगों को मतदान में भाग लेने की शपथ दिलाई। तहसील में तहसीलदार वंदना पांडेय, उदयभान, विनोद यादव, संतोष, विमलेश आदि मौजूद रहे। धनघटा तहसील के बीएलओ लल्लन को शुक्रवार को लखनऊ में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाघनगर प्रतिनिधि के एनपीआरसी केंद्र सेमरियावां समन्वयक ज़फ़ीर अली ने मताधिकार के प्रयोग पर जोर दिया। इस दौरान मो. आजम, मुबारक हुसेन, अजीज खान, खुर्शीद जहां, सरवरी खातून, किरण चौधरी, महेंद्र कुमार, सुरजन गौड़ मौजूद रहे।

मगहर प्रतिनिधि के अनुसार अल्हाज मुंशीदार फातिमा किसान इंटर कॉलेज गड्सरपार में छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली। इस दौरान प्रधानाचार्य मोहम्मद खालिद खान, संतोष उपाध्याय, वीरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, प्रिंस कुमार, दीपा रानी, सुधा, साधना उपाध्याय, राबिया खातून, प्रीति कुमारी, रूबी कुमारी, साधना चौरसिया मौजूद रहीं। भिटवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार आईएमएम गर्ल्स इंटर कॉलेज नंदौर के विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला रैली निकालकर लोगों को मतदान की महत्ता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed