फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पानी की समस्या

पानी की समस्या

Fri, 06 Jul 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
पानी की समस्या
पानी पीने के लिए बच्चों करनी पड़ती है मशक्कत
विज्ञापन

ढाई सौ बच्चों वाले स्कूल में महज एक हैंडपंप
सांथा ब्लॉक के सेवाइचपार प्राथमिक विद्यालय का हाल
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के सेवाइचपार प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे ढाई सौ बच्चों को पीने के पानी के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ती है। परिसर में मौजूद एकमात्र हैंडपंप पर पानी पीने के लिए होड़ मची रहती है। आलम यह है कि दोपहर के भोजन के बाद हाथ धोने और पानी पीने में बच्चों को काफी इंतजार करना पड़ता है।

सांथा विकास खंड के सेवाइचपार के प्राथमिक विद्यालय में एक इंडिया मार्कटू हैंडपंप है। बच्चों की संख्या ढाई सौ के करीब होने से बच्चों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार को मिड डे मील के बाद बच्चे हैंडपंप पर पहुंचे। पहले मैं पहले मैं के चलते बच्चे खींचातानी करने लगे। स्थिति यह आ गई कि प्रभारी हेड मास्टर आरिफ जमाल को हस्तक्षेप करना पड़ा। पानी पीने के लिए बच्चों को लाइन में खड़ा करना पड़ा। इस प्रकार बच्चों को करीब घंटे भर हैंडपंप पर गुजारना पड़ा। उन्होंने बताया कि कई बार बीआरसी सांथा जाकर विद्यालय में एक और हैंडपंप लगवाने की मांग कर चुका हूं। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि प्रधान प्रद्युम्न यादव से भी नल लगवाए जाने की गुजारिश की है। इस संबंध में प्रधान प्रद्युम्न यादव ने बताया कि जैसे ही हैंडपंप मिलेगा, प्राथमिक विद्यालय में सबसे पहले लगवाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed