{"_id":"59d911d14f1c1b6d548b60a4","slug":"151507398097-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय में ताला बंद देख विफरे बीडीओं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय में ताला बंद देख विफरे बीडीओं
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर। केंद्र एवं प्रदेश सरकार स्वच्छता पर जितना जोर दे रही है उसका असर समाज को दिशा देने वालों पर नहीं पड़ रहा है। क्षेत्र के डेफरा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचे बीडीओ ने स्कूल के शौचालय में ताला बंद देख हैरान रह गए। उन्होंने प्रधानाध्यापक से ताला खुलवाया तो शौचालय में गंदगी का अंबार लगा था। ऐसा लग रहा था कि वर्षों से इस शौचालय का प्रयोग नहीं किया गया है। बीडीओ ने नाराजगी और शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की बात कही।
बीडीओ सौरभ कुमार पांडेय ने बताया कि वह डेफरा गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच करने पहुंचे थे। गांव के प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचे तो विद्यालय खुला हुआ मिला। बच्चे और शिक्षक भी मौजूद थे, लेकिन जब शौचालय की तरफ नजर पड़ी तो उस पर ताला लटक रहा था। शिक्षक से ताला खुलवाया गया तो शौचालय में गंदगी का अंबार दिखा और उसका प्रयोग काफी दिनों से न किए जाने की बात बच्चों ने बताई। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।