{"_id":"6843297913bf051e820393d1","slug":"1500-new-poles-will-be-installed-in-the-expanded-area-street-lighting-system-will-be-improved-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-133751-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विस्तारित क्षेत्र में लेंगे 1500 नए पाेल, दुरूस्त होगी पथ प्रकाश की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विस्तारित क्षेत्र में लेंगे 1500 नए पाेल, दुरूस्त होगी पथ प्रकाश की व्यवस्था
Fri, 06 Jun 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
विस्तारित क्षेत्र में लगेंगी ये लाइट।
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद में शामिल होने के बाद से ही उपेक्षित रहे विस्तारित क्षेत्र की व्यवस्था को दुरूस्त करने की पहल हुई है। इसके तहत विस्तारित क्षेत्र में 1500 नए पोल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही इन पोलों पर एलईडी लाइटें लगाई लगाकर पथ प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। इनमें शामिल 16 गांवों में पेयजल की व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जाएगा। सितंबर से लेकर दिसंबर के बीच पेयजल की पाइपलाइन को व्यवस्थित कर लेने की योजना है। इससे विस्तारित क्षेत्र की करीब 50 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
एक अक्तूबर 2020 को नगर पालिका परिषद खलीलाबाद का सीमा विस्तार किया गया था। इसमें आस-पास के 16 गांवों को शामिल किया गया था, जिसमें डीघा, कसैला, मोहद्दीनपुर, सरौली, मैलानी, बड़गो, सरैया, उस्काकला, सादिकगंज, गौसपुर, बनियाबारी, पटखौली, खटौली आदि शामिल हैं। सीमा विस्तार के बाद भी यहां की करीब 50 हजार की आबादी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहीं, लेकिन अब पालिका प्रशासन ने सीमा विस्तारित क्षेत्र में विकास के कार्य शुरू करा दिए है।
इसके तहत गौसपुर, बनियाबारी, मोहद्दीनपुर, पटखौली आदि क्षेत्रों में इंटरलाकिंग के साथ ही नालियों की निर्माण कराया गया है। अब पथ प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए सीमा विस्तारित क्षेत्र में 1500 नए विद्युत पोल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही इन पोलों पर एलईडी लाइटें लगाई जाएगी। इससे इस क्षेत्र की रास्ते और गलियां दुधिया रोशनी से जगमग हो सकेंगी। पालिका प्रशासन का दावा है कि यह कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन
शहर में शामिल हुए आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका परिषद व जल निगम शहरी ने प्रयास शुरू किए हैं। इसके तहत इन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइनें बिछाई जा रही है। इसके साथ ही पांच स्थानों पर ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। यह कार्य सितंबर से दिसंबर तक पूर्ण कराने की समय सीमा निर्धारित की गई है। इसके जरिए लोगों के घरों को कनेक्शन उपलब्ध कराकर पेयजल आपूर्ति की जाएगी। सरैया निवासी कौशल कुमार, मैलानी निवासी शैलेंद्र कुमार आदि ने कहा कि पेयजल प पथ प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त होने के बाद इसका लाभ लोगों को मिलेगा।
कोट
शहर के सीमा विस्तारित क्षेत्र में विकास के लिए कदम उठाए गए हैं। जल्द ही इन क्षेत्रों में 1500 नए विद्युत पोल लगाकर उस पर एलईडी लाइटें लगवाई जाएंगी। इसके साथ ही पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कराया गया है।
-अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद