{"_id":"680141d72bb6502b6502e881","slug":"15-trains-cancelled-routes-of-many-changed-passengers-troubled-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-131331-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 15 ट्रेन निरस्त, कई के मार्ग बदले... यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 15 ट्रेन निरस्त, कई के मार्ग बदले... यात्री परेशान
Thu, 17 Apr 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
रेलवे में मेगा ब्लाक के चलते खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर दिन में पसरा सन्नाटा
संतकबीरनगर। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में वर्तमान समय में मेगा ब्लाॅक चल रहा है। इससे 15 ट्रेनें निरस्त हैं तो कई के रूट बदल दिए गए हैं। सवारी गाड़ियां भी नहीं चल रही हैं। इसके चलते यात्री परेशान हो रहे हैं। हालांकि रेलवे स्टेशन पर निरस्त ट्रेनों की सूची चस्पा कर दी गई है। यात्री जानकारी लेकर अपने गंतव्य को जा रहे हैं।
गोरखपुर में रेलवे का कार्य कराए जाने के चलते 12 अप्रैल से ही मेगा ब्लॉक चल रहा है। इसके चलते पैसेंजर से लगाय एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त हैं। इसमें देहरादूर एक्सप्रेस, मुंबई एलटीटी, अमरनाथ, जन साधारण एक्सप्रेस, सीएसएम अंत्योदय, गोरखधाम, पूणे एक्सप्रेस, राप्ती सागर, यशवंतपुर एक्सप्रेस, आनंद बिहार एक्सप्रेस आदि ट्रेनें निरस्त हैं। यह ट्रेनें तीन मई तक प्रभावित रहेंगी।
ऐसे में खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
यात्री संदीप, सुलेमान, विजय ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन निरस्त होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। गोरखपुर जाना है अब बस ही इसका सहारा है। ट्रेन निरस्त होने से खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा हुआ है।