{"_id":"658f06c2eb362110d1023866","slug":"15-electric-connection-cut-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7511-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रात में छापा, कई जगह बिजली चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रात में छापा, कई जगह बिजली चोरी पकड़ी
Fri, 29 Dec 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम की टीम ने 15 घरों का बिजली कनेक्शन कटवाया
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। विद्युत वितरण खंड मेंहदावल के अधिशासी अभियंता पीके गुप्ता के नेतृत्व में बृहस्पतिवार की रात में क्षेत्र के कई स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान विद्युत निगम के कर्मचारियों ने अवैध रूप से बिजली का उपभोग पाया। पूर्व में विद्युत विच्छेदन वाले लोग भी बिजली का उपयोग करते पाए गए। उनकी आपूर्ति बाधित करते हुए जुर्माना धनराशि जमा करने की हिदायत दी।
मेंहदावल विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत नगर पंचायत के उत्तर पट्टी पूरवा, वहबोलिया, अंजाहिया बाजार, नायक टोला समेत कई स्थानों पर बृहस्पतिवार की रात विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता पीके गुप्ता तथा और अभियंता मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में सघन छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पूर्व में जांच के दौरान ओवरलोड पाए गए विद्युत उपभोक्ताओं पर की गई कार्रवाई पर जारी बकाया धनराशि जमा न कर विद्युत आपूर्ति का लाभ लेने का मामला संज्ञान में आते ही अधिशासी अभियंता भड़क उठे।
उन्होंने तत्काल अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव के माध्यम से लगभग 15 घरों का विद्युत विच्छेदन करते हुए पूर्व में की गई कार्रवाई के अनुरूप समन शुल्क जमा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विद्युत कनेक्शन काट दिया। समन शुल्क न जमा करने पर विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विद्युत निगम की इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं में खलबली मची है।