फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   145 cases came up on the Sampoorna Samadhan Diwas, 26 complaints were resolved

Sant Kabir Nagar News: संपूर्ण समाधान दिवस में आए 145 मामले, 26 शिकायतों का हुआ निस्तारण

Sat, 21 Feb 2026 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
145 cases came up on the Sampoorna Samadhan Diwas, 26 complaints were resolved
संतकबीरनगर। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 145 मामले आए। मौके पर 26 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जबकि 13 मामलों में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण के लिए टीमें भेजी गई।
विज्ञापन

मेंहदावल तहसील में विधायक अनिल त्रिपाठी की मौजूदगी में डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। उन्होंने शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि अधिकारी संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति शासन संवेदनशील है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। यहां कुल 62 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिसमें से डीएम ने नौ तत्काल निस्तारित करवाए। सात प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण के लिए टीम भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष प्रकरणों को विभाग के अधिकारियों को भेजते हुए तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया, एसडीएम संजीव राय, एसडीएम न्यायिक रविकांत चौबे, तहसीलदार मेंहदावल अल्पिका वर्मा आदि उपस्थित रहे। इसके बाद डीएम ने तहसील मेंहदावल के सभी कार्यालयों व पटलों का सघन निरीक्षण करते हुए पटल सहायकों से पूछताछ करते हुए व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन आदि के बारे में जानकारी ली।
तहसील खलीलाबाद में एडीएम जय प्रकाश ने समस्या सुनी। यहां 38 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर पांच प्रार्थनापत्रों का निस्तारण किया गया। चार प्रकरणों में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण करने के टीम भेजी गई। इस दौरान एएसपी सुशील कुमार सिंह, एसडीएम सदर अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

धनघटा तहसील में एडीएम न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सुनवाई हुई। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, जमीन की पैमाईश, अतिक्रमण, वरासत एवं खतौनी में किसी भी प्रकार के त्रृटियों से संबंधित शिकायतों को गंभीरतापूर्वक संबंधित कर्मचारी के साथ मौके की जांच कर एवं उभय पक्षों की बात को सुनते हुए नियमानुसार निस्तारित कराया जाए। यहां पर कुल 45 प्रार्थनापत्र आए, जिसमें मौके पर 12 का निस्तारण हुआ। शेष को संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने के लिए निर्देशित किया। दो प्रार्थनापत्रों के सापेक्ष प्रकरणों में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण करने हेतु टीम भेजी गई।
यहां पर एसडीएम धनघटा डाॅ. सुनील कुमार, तहसीलदार धनघटा रामजी, नायब तहसीलदार धनघटा हरे राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed