फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   14491 girls got the benefit of Kanya Sumangala Yojana

Sant Kabir Nagar News: 14491 बालिकाओं को मिला कन्या सुमंगला योजना का लाभ

Wed, 07 May 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 07 May 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
14491 girls got the benefit of Kanya Sumangala Yojana
संतकबीरनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का जनपद स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना है। पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किए जाने के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रथम श्रेणी 0 से 01 वर्ष तक जन्म पर पांच हजार रुपये, द्वितीय श्रेणी 01 वर्ष से 02 वर्ष तक टीकाकरण पर दो हजार, तृतीय श्रेणी 04 से 08 वर्ष तक कक्षा-01 के प्रवेश पर तीन हजार चतुर्थ श्रेणी 09 से 14 वर्ष तक कक्षा-6 के प्रवेश पर तीन हजार, पंचम श्रेणी 13 से 17 वर्ष तक कक्षा-09 के प्रवेश पर पांच एवं षष्टम श्रेणी 16 से 20 वर्ष तक कक्षा-10 पास करने पर दो वर्ष का डिप्लोमा या कक्षा-12 पास के बाद स्नातक में प्रवेश पर सात हजार रुपये सरकार की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में अब तक 14491 बालिकाओं को योजना का लाभ मिल चुका है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 537 बालिकाओं को योजना से लाभान्वित करने के लिए जिला एवं अनुश्रवण समिति से स्वीकृति कराते हुए मुख्यालय भुगतान के लिए प्रेषित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed