{"_id":"5c38e74abdec22732b2c414b","slug":"141547233098-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी पूरी: मगहर महोत्सव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी पूरी: मगहर महोत्सव आज
विज्ञापन
मगहर महोत्सव का आगाज आज, शाम को सजेगी सुरों की महफिल
फोटो
बस्ती मंडल के कमिश्नर महोत्सव का करेंगे शुभारंभ
सात दिन तक अलग-अलग कलाकारों से गुलजार रहेगी महफिल
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। संत कबीर की निर्वाण स्थली मगहर के कबीरचौरा परिसर में सात दिनों तक महोत्सव होगा। तीन वर्ष बाद होने जा रहे इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ स्थानीय लोग भी जुटे हैं। तैयारियों नगर पंचायत की तरफ से सफाई, पेयजल, प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। शनिवार की दोपहर 12 बजे महोत्सव का शुभारंभ कमिश्नर अनिल सागर करेंगे।
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि महोत्सव के सभी कार्यक्रम तय कर लिए गए हैं। सीडीओ की अगुवाई में सांस्कृतिक समिति ने रात में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर कलाकारों का नाम फाइनल कर लिया है। सुरक्षा के लिए परिसर में ही अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित की गई है। सीओ रमेश कुमार और कोतवाल प्रदीप सिंह ने सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। कोतवाल ने बताया कि मेले में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर भीड़ से निपटने के लिए रुट डायवर्जन किया गया है। टीएसआई राजेंद्र प्रसाद अपनी टीम साथ यातायात व्यवस्था व्यवस्थित बनाएंगे। महोत्सव स्थल तक केवल पास वाले वाहन ही जाएंगे। ऐसे वाहनों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
पंकज उधास और राजू श्रीवास्तव होंगे मुख्य आकर्षण
संतकबीरनगर। गजल गायक पंकज उधास और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होगा। सूफी गायक निजामी बंधु भी प्रस्तुति देंगे। महाकवि कालीदास की अमर कृति मेघदूत पर आधारित मेघदूत की पूर्वांचल यात्रा का भी मंचन होगा। डीएम ने बताया कि गजल गायक पंकज उधास का कार्यक्रम 15 जनवरी को रात आठ बजे से शुरू होगा, जबकि कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का कार्यक्रम 17 जनवरी की रात में आठ बजे से शुरू होगा। समापन के दिन 18 जनवरी की रात सूफी गायक निजामी बंधुओं का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
1987 में शुरू हुआ था महोत्सव
संतकबीरनगर। कबीरचौरा परिसर में वर्ष-1987 में मगहर महोत्सव की शुरुआत हुई थी। प्रत्येक वर्ष यह महोत्सव 12 से 18 जनवरी के बीच आयोजित होता है, लेकिन तीन वर्षों से इसका आयोजन नहीं हो रहा था। इस बार महोत्सव के आयोजन से लोगों में उत्साह बढ़ा है। इसे आकर्षक बनाने के लिए परिसर में मेला भी लगेगा। सरकारी विभागों की तरफ से योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टाल लगाए जाएंगे।
डीएम ने बैठक कर कार्यक्रम की समीक्षा की
संतकबीरनगर। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने महोत्सव में आने वाले कलाकारों के लिए वाहन और रहने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए अफसरों को आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाने की नसीहत दी। इस बैठक में एडीएम रणविजय सिंह, सीडीओ हाकिम सिंह, एसडीएम एसपी सिंह, ईओ बीना सिंह, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, डीएसटीओ एनके सिंह समेत आयोजन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
देर शाम तक चला दुकानों का आवंटन
मगहर। मगहर महोत्सव के दौरान लगनी वाली दुकानों का आवंटन शुक्रवार की देर शाम तक चलता रहा। सदर तहसीलदार की मौजूदगी में राजस्वकर्मियों ने स्थान का आवंटन किया। मेले में मौत का कुआं, वैराइटी शो, काला जादू, खजले की दुकान, मीना बाजार की दुकानें सजने लगी हैं। बच्चों के लिए छोटे-बड़े झूले लगाए जा रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा और ईओ ज्योतिमा वर्मा भी तैयारियों का जायजा लेतीं रहीं।