{"_id":"5c06c759bdec22419d12bf1d","slug":"141543948121-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग बच्चों के खेलकूद प्रतियोगिता का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग बच्चों के खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटू, उजाला और नीतू ने लहराया परचम
फोटो
दो दिवसीय दिव्यांग बच्चों के खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। विश्व दिव्यांग दिवस पर जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में चल रहे दिव्यांग बच्चों के दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। इस दौरान विजयी दिव्यांग बच्चों को बीएसए ने पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता में दृष्टि बाधित बच्चों के ब्रेल लेखन में छोटू प्रथम, रहम द्वितीय और मोहम्मद नजीम तीसरे पर रहे। स्पर्श कर पहचानों में छोटू प्रथम, उजाला द्वितीय और मोहम्मद नजीम तीसरे पर रहे। मूक बधिर बच्चों के सुई धागा दौड़ में नीतू प्रथम, गुलनाजिया द्वितीय और माधुरी तीसरे पर रहीं। गोली-चम्मच दौड़ में नीतू प्रथम, अंजली द्वितीय और ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं। बोरा दौड़ में अजीत प्रथम, गौतम द्वितीय और शाहिद रजा तीसरे पर रहे। 100 मीटर दौड़ में अजीत प्रथम, विशाल द्वितीय और महेश तीसरे पर रहे। मानसिक दिव्यांग बच्चों के रंगोली प्रतियोगिता में सोनी प्रथम, अनामिका द्वितीय और लकी तीसरे पर रहीं। कुर्सी दौड़ में अमन प्रथम, आकाश द्वितीय और निमित तीसरे पर रहे। अस्थी दिव्यांगों में विशेष पुरस्कार वसी अहमद पैैर से लिखने और प्रीति को चित्रकला में मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दहेज गीत पर मनोज को प्रथम और देश भक्ति गीत पर उजाला को दूसरा स्थान मिला। बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इन बच्चों में असीम प्रतिभा है। कार्यक्रम का आभार ज्ञापन डीसी समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ ने किया। इस दौरान शोभा सिंह राठौर, धर्मेंद्र चौधरी, प्रेमशंकर, दुर्गेश यादव, जगदीश प्रसाद, सविता उपाध्याय, तृप्ता सिंह, रजन चौधरी, आशीष दूबे आदि मौजूद रहे।