फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   14 months have passed, neither meeting nor payment, how will development happen

गुजर गए 14 माह, न बैठक न भुगतान, कैसे होगा विकास

Thu, 29 Sep 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
14 months have passed, neither meeting nor payment, how will development happen
कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देतीं सेमरियावां की ब्लॉक प्रमुख। - फोटो : KHALILABAD
गुजर गए 14 माह, न बैठक न भुगतान, कैसे होगा विकास
विज्ञापन

- डीएम के समक्ष उपस्थित हुईं सेमरियावा की महिला ब्लॉक प्रमुख का छलका दर्द
- पूर्व प्रमुख बेटे के जरिए कराए गए कार्यों का डेढ़ करोड़ का भुगतान भी अटका
- न सुन रहे सीडीओ, बीडीओ, डीएम साहब आप ही करें न्याय, नहीं तो जनता को क्या देंगे जवाब
संतकबीरनगर। जिले के सबसे बड़े ब्लॉक सेमरियावां में 14 महीने गुजर गए, न तो यहां क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई और न ही पूर्व में कराए गए कार्यों का भुगतान हो रहा है। क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़ा है। ऐसी फरियाद लेकर महिला प्रमुख कलेक्ट्रेट पहुंची और डीएम के समक्ष उनका दर्द छलक उठा। डीएम से बोली न सीडीओ सुन रहे हैं, न बीडीओ। आप ही करें न्याय, नहीं तो जनता को क्या देंगी जवाब।
सेमरियावा ब्लॉक की प्रमुख मजहरुन्निशा ने बताया कि 21 जुलाई 2021 को उनका शपथ ग्रहण हुआ था। वह समाजवादी पार्टी से प्रमुख चुनी गई हैं। सत्ता पक्ष के दबाव की वजह से शपथ ग्रहण हुए 14 महीने बीत गए, लेकिन अब तक क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक तक नहीं हो पाई है। इतना ही नहीं अब तक कोई कार्य भी नहीं हो पाया है। 23 मई 2022 को क्षेत्र पंचायत की बैठक की तिथि तय हुई थी। एजेंडा भी जारी हो गया था, लेकिन सत्ता पक्ष के दबाव में बैठक नहीं हो पाई है। वह लगातार बीडीओ और सीडीओ कार्यालय का चक्कर काट रही हैं, लेकिन उनकी फरियाद कोई सुन नहीं रहा है। यदि क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई होती तो जन हित में विकास खंड में उपलब्ध पांच करोड़ रुपये से नाली, खड़ंजा, सड़क आदि जरूरी कार्य हो गए होते। उनसे पूर्व बेटा मुमताज अहमद सेमरियावां ब्लॉक का प्रमुख रहा। पूर्व प्रमुख बेटे के जरिए कराए गए कार्यों का करीब डेढ़ करोड़ का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इसमें जांच हुई थी और जांच टीम ने संतोषजनक रिपोर्ट भी सीडीओ कार्यालय को प्रेषित किया था। सीडीओ ने बीडीओ सेमरियावां को दो दिन के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया था, बावजूद इसके दबाव की वजह से बीडीओ ने अब तक भुगतान नहीं किया। प्रमुख चुने जाने के बाद से क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं करा पाने से जनता सवाल कर रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य बैठक नहीं होने और विकास कार्य ठप होने की वजह से परेशान हैं। ऐसे में अविलंब क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाने और पूर्व में कराए गए कार्यों का भुगतान कराया जाना नितांत जरूरी है।
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख का प्रार्थना पत्र मिला है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक न होने और भुगतान न होने के साथ ही विकास कार्य ठप होने की शिकायत है। इसके लिए सीडीओ और बीडीओ को निर्देश दिए जाएंगे कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाएं। पूर्व में कराए गए कार्यों का नियमानुसार भुगतान भी हो। क्षेत्र का विकास बाधित नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रेम रंजन सिंह,डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed