{"_id":"612a83988ebc3e60f10dee1d","slug":"14-matters-solved-in-thana-samadhan-diwas-khalilabad-news-gkp407148677","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम और एसपी ने सुनी फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम और एसपी ने सुनी फरियाद
विज्ञापन
कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनती डीएम और एसपी।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम और एसपी ने सुनी फरियाद
थाना समाधान दिवस : कुल आए 40 मामलों में 14 निस्तारित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में शनिवार को समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 40 मामले आए इसमें से 14 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ. कौस्तुभ ने खलीलाबाद और धनघटा थाने पर फरियाद सुनी।
कोतवाली खलीलाबाद और धनघटा में डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ. कौस्तुभ ने समस्याओं को सुनते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण समय से करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। शिकायतों का कहां तक निस्तारण हुआ, उसकी सूचना शिकायतकर्ता को भी दी जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाए। ताकि आम जनमानस को बिना वजह परेशान होना पड़े। इसी तरह से बेलहर थाने पर एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी ने समस्याओं को सुना। यहां पर कुल पांच मामले आए और सभी का निस्तारण किया गया। इस दौरान सीओ अंबरीष भदौरिया, एसओ संतोष कुमार मिश्र, प्रमोद कुमार नायक, जयप्रकाश यादव, लेखपाल अभिषेक सिंह, विनोद कुमार मिश्र, नंद किशोर, संजय राय उर्फ चुन्ना राय, जय प्रकाश मिश्र, पुनीत पाठक आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में महुली, मेंहदावल, धर्मसिंहवा, बखिरा, दुधारा आदि थाने पर समस्याओं को सुना गया। सभी थाने पर कुल 40 मामले आए और उसमें से 14 का निस्तारण हुआ।