फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ... बड़े धोखे हैं इस राह में

... बड़े धोखे हैं इस राह में

Sat, 02 Feb 2019 10:47 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 02 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
... बड़े धोखे हैं इस राह में
शहर के पठान टोले के समीप टूटी सड़क। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। सड़कों को गड्ढामुक्त कर आवागमन सुगम बनाने का प्रदेश सरकार का दावा जर्जर सड़कें ही झुठला रही हैं। कोपिया से लेकर बखिरा तक और बखिरा से मेंहदावल तक सड़क की हालत खराब है। दोनों तरफ की पटरियां धंस गई हैं। मेंहदावल से मेंहदूपार होते हुए धर्मसिंहवा तक जाने वाली करीब 15 किमी सड़क कई जगह पैदल चलने लायकभी नहीं है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने बीते बरसात में बदहाल हुई सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा था। कुल 529 सड़कों के मरम्मत का प्रस्ताव था। शासन ने इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था। लोक निर्माण विभाग के अफसरों का दावा है कि सवा करोड़ रुपये खर्च कर 429 सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। बस्ती जिले में सड़क निर्माण में घपला का मामला उजागर होने के बाद संतकबीरनगर जिले की सड़कों की मरम्मत को लेकर हुए खर्च पर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोगों का कहना है कि जब खलीलाबाद कस्बे की मुख्य सड़क पर पठान टोला के सामने हुए गड्ढों को नहीं भरा गया तो बाकी जिले में क्या काम हुआ होगा, इसकी कल्पना की जा सकती है।
विज्ञापन

खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर कोपिया से लेकर बखिरा तक सड़क की हालत खराब है। पिछले महीने केवल इस सड़क की पटरियों की मरम्मत कराकर छोड़ दिया गया। पटरियों पर उड़ रही धूल व सड़क के गड्ढों के चलते राहगीरों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। बखिरा से मेंहदावल तक तो सड़क की हालत इतनी खराब है कि चार पहिया वाहन चालक इधर से मजबूरी में ही गुजरते हैं। इस सड़क के दोनों तरफ पटरियां ही धंस गई हैं। मेंहदावल से बौरब्यास होते हुए मेंहदूपार तक जा रही 15 किलोमीटर सड़क भी चलने लायक नहीं है। ये चंद उदाहरण तो बानगी मात्र हैं, सड़कों की हालत इतनी खराब है कि लोग यहां भी बड़े घपले की आशंका जताने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतों की जांच कराई जा रही है
सड़कों की मरम्मत में लापरवाही व गड़बड़ी के इन मामलों पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एके दूबे का कहना है कि जहां से शिकायतें मिल रही हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। धनघटा रोड पर मरम्मत कार्य में शिकायत मिलने पर दुबारा कार्य कराया जा रहा है। अन्य सड़कों को भी बजट की उपलब्धता के आधार पर ठीक कराया जा रहा है।


बदहाल ढोढ़या- परसोहिया मार्ग पर चलना मुश्किल
बखिरा। ढोढ़या- परसोहिया मार्ग करीब 10 वर्षों से बदहाल है। इस रास्ते पर गड्ढों की भरमार है। हल्की बरसात होते ही जगह-जगह गड्ढों में जलभराव से राहगीरों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली दूर करने की मांग की है। ढोढ़या नहर के समानांतर एक सड़क का निर्माण काफी पहले हुआ था। इस रास्ते के बन जाने से सझौली, परसोहिया, नंदौर व बखिरा तक जाने के लिए आसपास लोगों को काफी सहूलियत होती थी, किन्तु मरम्मत के अभाव में यह सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। मजबूरी में लोग अब दूसरे रास्ते से गंतव्य को जाते हैं। ग्रामीण संदीप पाठक, संजय पाठक, मिठाईलाल, हरिश्चंद्र, खलील, रमजान, रामसमुझ, जलालुद्दीन, मनीष पाठक आदि का कहना है कि सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण बहुत दिक्कत हो रही है। नंदौर जाने के लिए दूसरे रास्तों से चक्कर लगाना पड़ता है। ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर इस सड़क के मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed