{"_id":"5be707f9bdec2269bb42058d","slug":"131541867513-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवासों के लिए तय नहीं हुई गृह प्रवेश की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवासों के लिए तय नहीं हुई गृह प्रवेश की तिथि
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
अधूरा पड़ा प्रधानमंत्री आवास।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकानों के दीपावली से पहले होने वाले गृह प्रवेश की तारीख तय नहीं हो पाई। वजह यह कि अभी तक आवंटित 2225 में से केवल 687 आवास ही पूर्ण हुए हैं। 473 आवास तो तीसरी किस्त जारी होने के बाद भी अपूर्ण रह गए हैं। निर्माण में देरी की वजह अफसरों की लापरवाही मानी जा रही है। निर्माण में देरी के चलते आवासों के गृह प्रवेश की तारीख भी तय नहीं हुई है।
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस वर्ष पहले 2122 आवास स्वीकृत हुए थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 2225 कर दिया गया। इनमें से 2192 लाभार्थियों को पहली किस्त तथा 2086 लाभार्थियों को दूसरी किस्त दी जा चुकी है। 1160 लाभार्थियों को तीसरी किस्त भी मिल गई है। लेकिन अभी तक इनमें से 687 लोगों का आवास ही पूर्ण हुआ है। शासन ने दीपावली से पहले प्रधानमंत्री आवासों का एक साथ गृह प्रवेश कराने का लक्ष्य रखा था। इसके लिए अफसरों को निर्देश भी मिला था, लेकिन निर्माण कार्य की सुस्ती के चलते तीसरी किस्त पाने वालों में से भी 473 आवास पूर्ण नहीं हो पाए।
खलीलाबाद ब्लॉक में बनने हैं 169 आवास
जिले में जिन 2225 आवासों का निर्माण होना है, उसमें बघौली में 259, बेलहर कलां में 175, हैंसर बाजार में 379, खलीलाबाद में 169, मेंहदावल में 229, नाथनगर में 367, पौली में 329, सांथा में 220 और सेमरियांवा में 98 आवास आवंटित हुए हैं।
विज्ञापन
बेलहर कलां में सत्यापन की हालत सबसे खराब
प्रधानमंत्री आवास के लिए स्वीकृत लाभार्थियों के खाते में प्रत्येक किस्त भेजने से पहले ऑनलाइन सत्यापन का कार्य होता है। इसमें लाभार्थी के बैंक अकाउंट नंबर समेत अन्य प्रारंभिक जानकारी की जांच होती है। जिले में इस वर्ष पहले आवंटित लक्ष्य 2122 में से चार लाभार्थियों का अब तक प्रथम सत्यापन ही नहीं हो पाया है, जिसके चलते इन्हें प्रथम किस्त भी नहीं मिली है। इन चार में से तीन लाभार्थी तो अकेले बेलहर कलां ब्लॉक में हैं। इसके अलावा एक लाभार्थी बघौली ब्लॉक का है। सत्यापन का यह कार्य संबंधित ब्लॉक के बीडीओ के जिम्मे है, लेकिन लापरवाही के चलते यह कार्य अब तक अपूर्ण है। इसी तरह द्वितीय किस्त के लिए भी 36 लाभार्थियों का सत्यापन बाकी है। इसमें बेलहर कलां में आठ, हैंसर बाजार में 15, खलीलाबाद में तीन, मेंहदावल में दो, नाथनगर में तीन, पौली व बघौली में एक-एक तथा सांथा ब्लॉक में तीन लाभार्थियों का सत्यापन शेष है।
जांच में लापरवाही से आ रही दिक्कत : सीडीओ
प्रधानमंत्री आवासों के लिए अभी गृह प्रवेश की तारीख तय नहीं हो पाई है। किस्त जारी होने के बाद भी आवास पूर्ण नहीं होने के पीछे अफसरों की लापरवाही भी सामने आ रही है। अफसर अपने क्षेत्र के लाभार्थियों के बारे में नियमित जानकारी नहीं रख रहे हैं। जांच के दौरान इस तरह के मामले सामने आने के बाद अफसरों को सख्त हिदायत दी गई है। तीसरी किस्त के बाद भी आवास पूर्ण नहीं होने का मामला बेहद गंभीर है। अब लाभार्थियों के साथ-साथ संबंधित अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
हाकिम सिंह, सीडीओ