संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद में मंडलीय मंत्री/जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षकों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों की प्रस्तावित नियुक्ति का संगठन विरोध करेगा। इसके स्थान पर बेरोजगार प्रशिक्षित स्नातक युवाओं के स्थाई नियुक्ति की मांग की जाएगी। संगठन के सदस्यता अभियान ने पिछले कई वर्षों का रिकार्ड को तोड़ दिया है। मंडल में दो हजार से अधिक शिक्षकों ने संगठन की सदस्यता ली है। संगठन की मजबूती के लिए प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर 30 नवंबर तक जनपद का वार्षिक चुनाव होगा। वित्तविहीन शिक्षकों के सेवा सुरक्षा के लिए हर संभव लड़ाई जाएगी। तय समय में निर्णय न लेने की दशा में दिसंबर में जोरदार आंदोलन किया जाएगा। प्रांतीय सम्मेलन 30 व 31 दिसंबर को गोरखपुर में कराया जाएगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री की भी उपस्थित रहेगी। कहा कि एरियर भुगतान व वेतन विसंगतियों को दूर करने में डीआईओएस कार्यालय से व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। जीपीएफ भुगतान के नाम पर भी शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है। इस दौरान गिरिजानंद यादव, गोपाल जी सिंह, मोहिबुल्लाह खान, विजय यादव, खालिद कमाल, अरशद जलाल, अनिल चौधरी, संजय श्रीवास्तव, राम नारायण पांडेय, पंकज द्विवेदी, राहुल कुमार, मंगला प्रसाद, विनोद चौरासिया, जितेंद्र कुमार, मंतोष मौर्य, राघवेंद्र द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।