फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   अहिंसा के पुजारी को श्रद्धा से नमन किया

अहिंसा के पुजारी को श्रद्धा से नमन किया

Mon, 02 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
अहिंसा के पुजारी को श्रद्धा से नमन किया
संतकबीरनगर। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सोमवार को हर्षोल्लास के साथ पूरे जनपद में मनाई गई। सुबह 6.30 बजे जनपद मुख्यालय समेत ग्रामीण अंचलों में प्रभातफेरी निकालकर दोनों महापुरुषों के जयकारे लगाए गए। सुबह आठ बजे कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जनपद न्यायालय, जिला अस्पताल, तहसील, ब्लॉक मुख्यालय सहित समस्त सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प लिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरूआत की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट भवन में जिलाधिकारी मारकंडेय शाही ने झंडारोहण किया और अहिंसा के पालन और सत्य निष्ठा का लोगों को संकल्प दिलाया। एडीएम एसएन शुक्ल ने कहा कि एक दूसरे की भावना को समझना, दूसरों की पीड़ा को दूर करने का प्रयत्न करना, यही इस देश की मूल भावना है। उन्होंने इस दौरान लोगों से अपने अगल बगल स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर झाड़ू से सफाई की।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय पर एसपी हेमराज मीणा, जिला न्यायालय में जिल जज उमेश चंद शर्मा, विकास भवन में सीडीओ हाकिम सिंह, सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉक्टर एसी श्रीवास्तव, तहसील खलीलाबाद एसडीएम उमेश चंद निगम, मेंहदावल में एसडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, धनघटा में एसडीएम रामजीवन, डीआईओएस कार्यालय पर डीआईओएस शिव कुमार ओझा, बीएसए कार्यालय पर बीएसए माया सिंह सहित ब्लॉक मुख्यालयों पर संबधित बीडीओ ने, एचआरपीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार पांडेय, एचआर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आशा यादव, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज मेें प्रधानाचार्य अरूंधती, सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्रबंध निदेशक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी और सविता चतुर्वेदी ने झंडा रोहण किया। इस दौरान झाडू़ से आस पास सफाई की गई और छात्र छात्राओं को स्वच्छता के प्रति संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार कन्या प्राथमिक विद्यालय कुसौनां खुर्द पर गांधी के जीवन पर निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसमे प्रीती और अनीता ने क्रमश: पहला, दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अब्दुल कलाम अंसारी, प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार मिश्र, कृष्ण कुुमार, शमसुलहक अंसारी, तजम्मुल समेत कई मौजूद रहें। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसौवां में बच्चों को शपथ दिलाने के बाद परिचय पत्र वितरित किया गया। इसके बाद सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में चद्रकला ने, सुलेख में खुशबू ने और कला प्रतियोगिता में रूबी ने पहला स्थान प्राप्त किया। सेवानिवृत्त शिक्षक दामोदर यादव ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार शुक्ल ने झंडारोहण किया। परिसर में स्थित शहीद स्मृति पटल पर फूल चढा कर देश के सपूतों को नमन किया। बाद में भोगीपुर स्थित पंडित दयाशंकर चौबे इंटर कालेज में पहुंचकर ध्वजा रोहण किया। इस दौरान पूर्व प्रधान धनंजय चतुर्वेदी, अमरेश चतुर्वेदी, मंगला प्रसाद चौबे, सर्वेश सिंह, प्रधानाचार्य रविन्द्र नाथ चौधरी, भवनाथ पांडेय, हरिहर प्रसाद यादव, अशोक यादव, सुनील दूबे, ग्रीश चंद रहे। इसी तरह से महुली थाने पर इंस्पेक्टर एसपी गौतम, जनता आदर्श इंटर कॉलेज अजांव में प्रबंधक रामनौकर दूबे, आरपी यादव इंटर कॉलेज महुली में प्रबंधक रामचंदर यादव, मुन्नापाल कैलाशी देवी महाविद्यालय कोदवट में प्रबंधक श्रवण पाल, फहरान इंटर कॉलेज मडहाराजा महुली में प्रबंधक मुहम्मद हुसेन सिद्दीकी, उमा महेश्वर महाविद्यालय भोगीपुर में संरक्षक धनंजय चतुर्वेदी ने झंडारोहण किया।
हैंसर प्रतिनिधि के अनुुसार राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। रामेश्वर प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज ठकुराडाड़ी में प्रबंधक रविंद्र प्रकाश मौर्य ने झंडारोहण किया। द्वावा विकास इंटर कॉलेज धनघटा, स्वामी विवेकानंद हायर सेकेंड्री स्कूल गागरगाड़, बाल विद्यालय परसादपुर समेत तमाम विद्यालयों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। हैंसर और पौली ब्लॉक पर प्रमुख ने झंडा रोहण किया। बाघनगर प्रतिनिधि के अनुसार मोहम्मद हनीफ गर्ल्स इंटर कॉलेज बरगदवा में प्रबंधक मसीनुददीन ने झंडा रोहण कर बापू की जीवन पर प्रकाश डाला। जोहरा फैज ए आम गर्ल्स इंटर कॉलेज बाघनगर में प्रबंधक डॉ शकील खान, मुस्लिम इंडस्ट्रियल हायर सेकंड्री बाघनगर संचालक गुफरान आजम, अली हसन इंटर कॉलेज पैड़ी में प्रबधंक सुहेल अहमद, अल हिरा ग्लोबल एकेडमी सेमरियावां में प्रबधंक फुजैल नदवी, अली मियां पब्लिक स्कूल बन्नी कोइलसा में प्रबंधक हाजी मोहम्मद, जे एन पब्लिक पचदेउरी में डॉ बी आलम, अलहिदायह पब्लिक स्कूल सेमरियावां व करही में प्रबंधक निसार अहमद नदवी, उजियार आइडियल पब्लिक स्कूल महुआरी में प्रबंधक मो शफीक, जेडबी गर्ल्स हायर सेकंड्री स्कूल उसरा शहीद में प्रबंधक वलीउल्लाह ने झंडारोहण किया।


शहर में निकली प्रभात फेरी
संतकबीरनगर। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर माध्यमिक और परिषदीय विद्यालय के छात्र छात्राओं की टोली बनाकर प्रभातफेरी निकाली। बैंड बाजा के साथ जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के छात्र छात्राओं ने शहर में प्रभातफेरी निकाली। उच्च प्राथमिक विद्यालय भरपुरवा पर प्रधानाध्यापक अख्तर आलम ने गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उपस्थित लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। इस दौरान परिसर की साफ सफाई की। इस दौरान शमशेर बहादुर, सीमा सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed