{"_id":"687a8b1d973ed4a89409011a","slug":"126-consumers-lodged-complaints-in-the-mega-camp-82-were-resolved-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-135735-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेगा कैंप में 126 उपभोक्ताओं ने दर्ज कराई शिकायतें, 82 का हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेगा कैंप में 126 उपभोक्ताओं ने दर्ज कराई शिकायतें, 82 का हुआ समाधान
Fri, 18 Jul 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बिजली निगम के जरिए लगाए गए तीन दिवसीय कैंप के दूसरे दिन शुक्रवार को विद्युत वितरण खंड खलीलाबाद के कार्यालय पर उपभोक्ताओं की भीड़ रही। 126 उपभोक्ताओं ने गलत बिल, मीटर खराब होने, नए कनेक्शन, भार वृद्धि समेत अन्य शिकायतें दर्ज कराई। इनमें से 82 शिकायतों का तत्काल समाधान कर दिया गया। 85 उपभोक्ताओं से 4.61 लाख राजस्व वसूली की गई।
अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए तीन दिवसीय मेगा कैंप का आयोजन किया गया है जो पूरे प्रदेश के बिजली कार्यालयों में चल रहा है। कैंप में आए सभी उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने का प्रयास किया जा रहा है। मेगा कैंप का शनिवार को आखिरी दिन है। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में शनिवार को विधायक खलीलाबाद मेगा कैंप में सुबह 10:30 बजे मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही वन विभाग धनघटा के गेस्ट हाउस में विधायक धनघटा की उपस्थिति में दोपहर 2 बजे से मेगा कैंप का आयोजन होगा। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार उप खंड कार्यालय पर शिविर लगाया गया। विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का ऊर्जा विभाग विद्युत उपभोक्ताओं से जुड़ी समस्याओं तथा बिल में अनियमितता आदि के संबंध में त्वरित निस्तारण के लिए सेवा महा अभियान के तहत विद्युत कैंप का आयोजन किया है। इस अभियान के तहत जिन उपभोक्ताओं को विद्युत बिल को लेकर समस्या है, या समय से बिल का भुगतान नहीं कर पाए है। या विद्युत निगम से संबंधित कोई समस्या या शिकायत है उसका समाधान इस कैंप में आकर कराया जा सकता है।
इस दौरान अधिशासी अभियंता पीके गुप्ता, अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव, गणेश मिश्रा, दयानंद, कुसुमाकर भारती आदि मौजूद रहे।