फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   विधायक ने किया निरीक्षण

विधायक ने किया निरीक्षण

Thu, 03 Jan 2019 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
विधायक ने किया निरीक्षण
पीआईसीयू भवन के निर्माण में कमियां देख विधायक नाराज
विज्ञापन

फोटो
स्वास्थ्य विभाग के जेई को दी हिदायत, सीएमओ को फोन पर दी जानकारी
भ्रष्टचार की कराएंगे जांच, दर्ज कराएंगे मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद सदर के विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने बुधवार को संयुक्त जिला अस्पताल व परिसर में निर्माणाधीन पीआईसीयू भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में कमियां पाए जाने पर विभागीय जेई को कड़ी चेतावनदी दी। सीएमओ पर भी नाराजगी जताई। कहा कि घटिया निर्माण से यह प्रतीत हो रहा है, कि इसमें गड़बड़ी हो रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ पत्र लिखकर कार्रवाई कराई जाएगी और जरूरत पड़ी तो एफआईआर दर्ज कराएंगे।

दोपहर में सदर विधायक अपने सहयोगियों के साथ ही संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचे, वहां निर्माणाधीन पीआईसीयू भवन को देखा। विभागीय जेई से स्टीमेंट के बारे में जानकारी ली तो पता चला है कि कार्यदायी संस्था के जेई के पास है। विधायक ने पूछा कि कितने दिन पहले जेई आए थे तो बताया गया कि करीब एक माह हो गया है। इस पर नाराजगी जताई और कहा कि जब जेई मौके पर ही नहीं रहते हैं तो कार्य की गुुुणवत्ता कौन देखेगा। इसके बाद विधायक ने सीएमओ से मोबाइल पर बात की और कहा कि निर्माण कार्य में गड़बड़ी हो रहा है और इसमें विभागीय अधिकारी भी शामिल हैं। इसकी जांच कराएंगे और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। इसके बाद विधायक जिला अस्पताल के ओपीडी पहुंचे और एक-एक कमरे में जाकर चिकित्सकों की उपस्थिति देखी। सीएमएस को निर्देश दिए कि इमरजेंसी में दो स्वास्थ्यकर्मियों की और ड्यूटी लगाई जाए। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था को और ठीक कराया जाए। इस दौरान अस्पताल परिसर में अलाव न जलने की शिकायत की गई तो विधायक ने सीएमएस से कहा कि इसकी व्यवस्था जल्द ही करा देंगे। इस दौरान एसीएमओ डॉ. जीएम शुक्ला, सीएमएस डॉ. पंकज कुमार टंडन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अतुल कुमार, माया राम पाठक, महेंद्र पासवान, राम अशीष उपाध्याय, कल्लू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed