फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   प्रेस वार्ता

प्रेस वार्ता

Fri, 16 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्रेस वार्ता
भाजपा कल निकालेगी कमल संदेश रैली : सेतवान राय
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का सम्मान भाजपा में ही
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। भाजपा 17 नवंबर को कमल संदेश रैली निकालेगी। इसमें लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक बूथ से पांच-पांच मोटरसाइकिल शामिल होंगी। रैली के जरिए केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

लोकनिर्माण विभाग के डाक बंगले में बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष सेतवान राय ने बताया कि कमल संदेश रैली की तैयारियां पूरी की ली गई है। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद से सुबह 11 बजे मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी, जो शहर का भ्रमण करते हुए मगहर कबीरचौरा तक जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं का सम्मान सुरक्षित है। 10 से 15 नवंबर तक सभी बूथों पर बूथ अध्यक्षों व बूथ समिति के सदस्यों को सम्मानित करने का कार्य किया गया। कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। 26 जनवरी को प्रत्येक घर पर कमल का दीपक जलाने की योजना है। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान राज्यसभा सदस्य एवं जिले के प्रभारी सकलदीप राजभर, फतेह बहादुर सिंह, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, धनंजय पांडेय, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, आनंद त्रिपाठी, दयाराम, उर्मिला त्रिपाठी, किरन प्रजापति, कवलवासी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed