{"_id":"5bec6d8dbdec22697d28bb44","slug":"121542221197-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता बनने के लिए आवेदन करें : एडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम जारी है। 18 वर्ष पूरे कर चुके अथवा एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे युवा, महिला एवं दिव्यांग मतदाता के रूप में पंजीकरण अवश्य करा लें। एडीएम रणविजय सिंह ने बताया कि मतदान केंदों पर पंजीकरण के लिए विशेष अभियान तिथियां 17 व 25 नवंबर निर्धारित हैं। इन तिथियों में समस्त बीएलओ अपने मतदेय स्थल पर सुबह 10 से सायं चार बजे तक उपस्थित रहकर अर्ह मतदाताओं से फार्म प्राप्त करेंगे। उन्होंनेे बताया कि आयोग के निर्देशानुसार जनपद के प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत 17 नवंबर को महिला एवं दिव्यांग मतदाता तथा 25 नवंबर को समस्त अर्ह मतदाता, जिनका नाम सूची में शामिल नहीं है, वे पहली बार मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म छह, सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म सात, सूची में दर्ज प्रविष्टियों को शुद्ध कराने के लिए फार्म आठ भर कर बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं।