फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   तामेश्वरनाथ धाम समेत अन्य मंदिरों पर जुटेगी भीड़

तामेश्वरनाथ धाम समेत अन्य मंदिरों पर जुटेगी भीड़

Sun, 19 Aug 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
तामेश्वरनाथ धाम समेत अन्य मंदिरों पर जुटेगी भीड़
सावन के अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक की मचेगी होड़
विज्ञापन

फोटो के साथ
श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर तामेश्वरनाथ धाम में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
हरिहरपुर। सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। पौराणिक तामेश्वरनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही क्षेत्र के अन्य शिव मंदिरों पर भी शिवभक्तों के जलाभिषेक के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
सरयू नदी से जल भर कर कांवड़ियों का समूह तामेश्वरनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करेगा। मेला व्यवस्थापक व ग्राम प्रधान नरेंद्रनाथ भारती ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पालिका परिषद खलीलाबाद से शुद्ध पेयजल के लिए टैंकर व मोबाइल शौचालय मंगाया गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए परिसर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी, एंबुलेंस व डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहेगी। शिवभक्तों की भीड़ को देखते जलाभिषेक का कार्यक्रम रात में एक बजे से ही शुरू हो जाएगा। जलाभिषेक के लिए महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइन रहेगी। मंदिर में जल चढ़ाने के बाद श्रद्धालु पिछले गेट से बाहर निकलेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर की ओर जाने वाली सड़क के मुख्य द्वार पर ही चार पहिया वाहन को अंदर जाने से रोक दिया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य शिवमंदिरों में भी श्रद्धालुओं के लिए इंतजाम कराए गए हैं।
विज्ञापन


कोपिया शिव मंदिर पर होगा जलाभिषेक
बघौली। क्षेत्र में स्थित कोपिया शिव मंदिर पर सावन के चौथे सोमवार को जलाभिषेक को भीड़ जुटेगी। मंदिर समिति अध्यक्ष गणेश मिश्र ने बताया कि कथाओं के अनुसार यह मंदिर बौद्ध काल से है। तिघरा निवासी परमात्मा दूबे, कोपिया निवास ढुनमुन यादव, सुरेंद भारती, शत्रुघ्न पांडेय, पूर्व प्रधान बाल रूप कन्नौजिया कहते हैं कि पिछले दस वर्षो से इस क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत, पर्यटन विभाग के सहयोग से करोड़ो रुपये खर्च कर इस मंदिर को पर्यटन की तरह विकसित किया गया है। यहा पर जल चढ़ाने के लिए काफी संख्या में लोग आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed