फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   120 people bitten by dogs in two days, two referred to Gorakhpur

Sant Kabir Nagar News: दो दिन में 120 लोगों को कुत्तों ने काटा, दो गोरखपुर रेफर

Mon, 06 Jan 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 06 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
120 people bitten by dogs in two days, two referred to Gorakhpur
धनघटा। स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कुत्तों ने आतंक मचा रखा है, दो दिन में 120 लोगों को कुत्तोेेें ने काटा है। सोमवार को कुत्तों ने 85 लोगों को काट कर घायल कर दिया। सभी लोग इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैसर बाजार पहुंचे। इनमें से दो लोगों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को शनिचरा बाजार, बुजुर्गवार, रुस्तमपुर, बरगदवा निवासी धर्मेंद्र, सजन लाल, राजेश कुमार, शिवदास, अखिलेश, किशोरी, साक्षी समेत कुल 35 लोगों को कुत्ते ने काट लिया था। वहीं सोमवार को सेमरौना, टाडा, औराडाड, बरपरवा, मुंडेरा, गोसैसीपुर, चपरा पूर्वी, कुरमौल, बसवारी गांव आदि गांव निवासी काव्या, शैलेश, अंश, छोटेलाल, अर्पित शुक्ला, अंकुश, यसवंत, ज्योति, गोमती, तेज, विनोद, पुष्पा समेत 85 लोगों को कुत्तों ने शिकार बनाया।
विज्ञापन

इनमें से निहैला निवासी विनोद और ककरहा निवासी पुष्पा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्ह गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। रविवार और सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैसर बाजार में रैबीज का इंजेक्शन लगवाने वाले लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed