{"_id":"61acffa6a640ae79416aa369","slug":"1177-got-treatment-in-cm-aarogya-fair-khalilabad-news-gkp4188264153","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेले में 1177 मरीजों का हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेले में 1177 मरीजों का हुआ इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोग्य मेले में 1177 मरीजों का हुआ इलाज
संतकबीरनगर। जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 1177 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। कोविड हेल्प डेस्क पर 980 लोग आए। 210 की आरटीपीसीआर जांच की गई।
अपर सीएमओ डॉ मोहन झा ने कहा कि स्वास्थ्य मेले में गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही। इसके साथ ही संस्थागत प्रसव संबंधी जागरूकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारी, जांच एवं उपचार की नि:शुल्क सेवाएं दी गईं। 1177 लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया गया। उनमें सांस के 124, मधुमेह के 49, त्वचा रोग के 196, ब्लड प्रेशर के 29, एनीमिया के 11, लीवर के 14 तथा अन्य रोगों के 738 रोगी पहुंचे। इन सभी का इलाज हुआ और दवा दी गई।