{"_id":"5c7044a3bdec227376728a82","slug":"11550861475-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर की रैली से शुरू होगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर की रैली से शुरू होगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का वितरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण
गोरखपुर से शुरू होगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का वितरण
तहसील, ब्लॉक और जिला मुख्यालयों पर आयोजित होंगे कार्यक्रम
सुबह 10:30 से दोपहर 12.30 बजे तक कराया जाएगा प्रसारण
कार्यक्रम आयोजन के लिए प्रशासनिक मद में भेजी जाएगी धनराशि
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। गोरखपुर में 24 फरवरी को आयोजित भाजपा के कार्यक्रम से ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुुरूआत होगी। शासन ने इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किसानों को दिखाने का निर्देश दिया है। इसके लिए सभी ब्लाक, तहसील व जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित होगा। सुबह स्थानीय नेता सरकार की उपलबिधयां बताएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होगा। यहीं प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी होगा। इस मद में खर्च के लिए धन की व्यवस्था भी की गई है।
केंद्र सरकार ने अपने अंतरिम बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत लघु एवं सीमांत किसानों के खाते में तीन किस्तों में छह हजार रुपये भेजने की घोषणा की थी। प्रदेश सरकार ने इस पर त्वरित कार्रवाई शुरू कराई। संतकबीरनगर जिले में इस योजना के लिए पारदर्शी किसान पोर्टल पर फीड 204884 तथा भूलेख पोर्टल पर दर्ज 72728 किसानों की सूची का सत्यापन कराते हुए योजना के क्रियान्वयन के लिए पात्रता सूची तैयार की है। प्रथम चरण में कुल 157500 किसानों का पंजीकरण नेशनल पोर्टल पर कराया गया है। 24 फरवरी को गोरखपुर में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ रहे हैं। यहीं से वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम में जिले से छह हजार किसान शामिल होंगे।
इसके अलावा अन्य लोगों को भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने का इंतजाम किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय की तरफ से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। इस पत्र में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए सभी ब्लाक, तहसील व जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
शासन ने कार्यक्रम की जो रूपरेखा भेजी है उसके अनुरूप सुबह साढ़े दस बजे से 11 बजे तक जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्थानीय कार्यक्रम होंगे। 11 बजे से 11: 30 बजे तक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके बाद 11:30 बजे से 12:30 बजे तक गोरखपुर से योजना की शुरुआत का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम के नोडल अफसर सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार तैयारियां की जा रही हैं।