फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   जल जमाव से मिलेगी मुक्ति

जल जमाव से मिलेगी मुक्ति

Tue, 19 Feb 2019 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
जल जमाव से मिलेगी मुक्ति
शहर वासियों को जलभराव से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन

फोटो
नाला निर्माण पर करीब 25 लाख होंगे खर्च
बरसात से पहले पूर्ण हो जाएगा नाला निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहरवासियों को जलभराव और नालियों से उठने वाली दुर्गंध की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिक प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत शहर में नाला निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। इस नाला निर्माण पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। बरासत के पहले नाला निर्माण पूर्ण हो जाएगा। इससे शहरवासियों को जलभराव से मुक्ति मिलेगी।
नगर पालिका क्षेत्र में बरसात के समय अधिकांश मोहल्ले में जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा दिक्कत डाक बंगले के सामने, मुखलिसपुर चौक, बैंक चौराहा आदि क्षेत्रों में होती है। इसको लेकर पालिका कर्मियों को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए नगर पालिक प्रशासन ने शहर में नाला निर्माण की पहल की। वर्तमान में बंजरिया मोड़ से नाला का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। नाला को इस तरह बनाया जा रहा है कि कहीं पर भी नाला जाम न होने पाए। नाला निर्माण पूर्ण होने पर शहरवासियों को जलभराव से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही चोक हुए नालों की सफाई भी कराई जाएगा। नाला निर्माण के बाद पालिका प्रशासन की यह योजना है कि मोहल्ले में नालियों को भी दुरूस्त कराया जाए। इसके लिए भी तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर के निवासी महेश कुमार ने नाला निर्माण पर खुशी जताई और कहा कि यह सराहनीय पहल है। इससे शहरवासियों को जल भराव से निजात मिलेगी। साथ ही चोक नाले भी खुल जाएंगे, जिससे उठने वाली दुर्गंध से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि शहरवासियों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए नाला निर्माण कराया जा रहा है। इसके बाद मोहल्ले में नालियों को ठीक कराया जाएगा। बरसात से पहले सभी कार्य पूरे करा लिए जाएंगे। नाला निर्माण में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed