फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पांच हेडमास्टर समेत सात शिक्षको का रोका वेतन

पांच हेडमास्टर समेत सात शिक्षको का रोका वेतन

Sat, 16 Feb 2019 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
पांच हेडमास्टर समेत सात शिक्षको का रोका वेतन
पांच हेडमास्टर समेत सात का रोका वेतन
विज्ञापन

एमडीएम को सूचना देने में बरती है लापरवाही
चार खंड शिक्षाधिकारियों से भी मांगा स्पष्टीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मध्याह्न भोजन की सूचना देने में लापरवाही बरतने पर बीएसए ने पांच हेडमास्टरों का वेतन और दो शिक्षामित्रों का मानदेय रोका है। इसके अलावा संबंधित ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।

बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की बेवसाइट आईवीआरएस पर एक से 14 फरवरी के बीच जिले के सात विद्यालयों ने भोजन बनने व न बनने की सूचना नहीं दी है। इसके साथ ही छात्रों की संख्या भी दर्ज नहीं कराई है। शिक्षको के जरिए सूचना न देना अत्यंत खराब स्थिति है। मध्याह्न भोजन योजना के नियमित अनुश्रवण में व्यवधान उत्पन्न किया गया है। इससे बघौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बखिरा की इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रीति लता, प्राथमिक विद्यालय काटामानसिंह के इंचार्ज प्रधानाध्यापक संध्या सिंह, खलीलाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बेलवली की शिक्षामित्र पुष्पा चौधरी, प्राथमिक विद्यालय गोलारगड़गंज की प्रधानाध्यापक विनीता राय, नाथनगर ब्लॉक के चोलखरी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षामित्र संगीता सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय राजेंद्रनगर की इंचार्ज प्रधानाध्यापक नीतेश चौधरी और सेमरियावां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लहुरादेवा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक हीरा प्रसाद का वेतन रोक दिया गया है। इसके साथ ही इन ब्लॉकों के खंड शिक्षाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि उनके जरिए मॉनीटरिंग क्यों नहीं की गई। स्पष्टीकरण आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed