फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सवा दो लाख किसानों को मिलेगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ

सवा दो लाख किसानों को मिलेगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ

Mon, 04 Feb 2019 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
सवा दो लाख किसानों को मिलेगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ
सवा दो लाख किसानों को मिलेगा ‘सम्मान निधि’ का लाभ
विज्ञापन

जिले में हैं 196201 सीमांत तथा 21377 लघु किसान
पिछले वर्ष कृषि विभाग ने पौने दो लाख किसानों का किया था पंजीकरण

फोटो
उदयभान त्रिपाठी
संतकबीरनगर। केंद्र सरकार की तरफ से बजट में प्रस्तावित किसान सम्मान निधि का लाभ जिले के सवा दो लाख किसानों को मिलेगा। वर्ष-2011 की जनगणना के अनुसार जिले में 196201 सीमांत तथा 21377 लघु किसान हैं। कृषि विभाग ने विभिन्न योजनाओं का लाभ देने तथा ऋण माफी के लिए पिछले वर्ष करीब पौने दो लाख किसानों का पंजीकरण किया था। सरकार यदि तत्काल भी इस निधि का लाभ देना चाहे तो कृषि विभाग के पुराने आंकड़े इसके लिए कारगर हो जाएंगे।
केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट में किसानों को रिझाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नाम से एक योजना शुरू की है। रविवार को जिले में आए प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने मार्च के पहले सप्ताह में ही योजना की प्रथम किस्त का लाभ किसानों को देने का दावा किया है। कृषि मंत्री की घोषणा के बाद से इस योजना की गाइड लाइन, किसान पंजीकरण आदि पर चर्चा शुरू हो गई हैं। मामला सीधे किसानों से जुड़ा होने के चलते कृषि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध आंकड़ों पर गौर करें तो चुनाव को ध्यान में रखकर सरकार अगर इस योजना का तुरंत लाभ देना चाहे तो भी उसे बहुत मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। वजह यह कि वर्ष-2011 की जनगणना के अनुसार जिले में कुल 226241 किसान हैं। इसमें 196201 सीमांत श्रेणी (एक हेक्टेयर से कम भूमि वाले) तथा 21377 किसान लघु श्रेणी (एक से दो हेक्टेयर के बीच) में हैं। 8663 किसान वृहद की श्रेणी में है।
विज्ञापन


राजस्व अभिलेख करना होगा दुरूस्त
किसानों को इस योजना का लाभ देने के लिए सबसे बड़ी समस्या जमीन पर मालिकाना हक की पुष्टि को लेकर आएगा। राजस्व विभाग के सूत्रों की मानें तो खातों का बंटवारा नहीं होने की वजह से कई परिवार ऐसे हैं जिनकी खतौनी में एक ही व्यक्ति का नाम दर्ज है। जबकि परिवार के लोगों में कई वर्ष पहले बंटवारा हो चुका है। कृषि विभाग के अफसरों का कहना है कि रविवार को बस्ती आए कृषि मंत्री ने भी इस समस्या का जिक्र करते हुए कहा था कि सभी किसानों तक इस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए राजस्व विभाग की मदद लेना जरूरी है। इस विषय में जल्द ही शासन स्तर से निर्देश जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों व खेती से संबंधित आंकड़े
किसान---------------------------------कृषि जोत
कुल किसान-------226241-------------226241 हेक्टेयर
सीमांत किसान----196201------------ 74324 हेक्टेयर
लघु किसान--------21377------------- 21377 हेक्टेयर
बड़े किसान--------- 8663---------------28284 हेक्टेयर

कर्जमाफी का लाभ पाने वाले-------------49538 किसान

शासन की गाइड लाइन का इंतजार
किसान सम्मान निधि के लिए केंद्रीय कृषि मंत्रालय की तरफ से जो गाइड लाइन जारी हुई है, उसके हिसाब से जिले में पंजीकृत किसानों का डाटा कृषि विभाग के पास उपलब्ध है। पिछले वर्ष कर्जमाफी तथा किसानों को सब्सिडी का सीधा लाभ देने के लिए पंजीकरण कराया गया था, जिसमें उनसे कुल जोत, आधारकार्ड नंबर, बैंक अकाउंट नंबर आदि का डिटेल लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed