फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   danger of epidemic in flood area

बाढ़ प्रभावित इलाके में बीमारियों का खतरा

Wed, 29 Aug 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
danger of epidemic in flood area
स्वास्थ्य विभाग की 16 टीमें लगाईं गईं, सीएमओ ने मौके पर जाकर ली जानकारी - फोटो : अमर उजाला
हैंसर। घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 12 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। हालांकि जलस्तर पिछले 24 घंटे से स्थिर बना हुआ है। बाढ़ प्रभावित इलाके में एक पखवारे से जलजमाव के चलते बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

 

स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाके में लगाई गई सभी 16 टीमों को अलर्ट कर दिया है। बुधवार को सीएमओ ने प्रभावित इलाके का दौरा कर स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य लोगों से बीमारियों के बावत जानकारी ली।

विज्ञापन


घाघरा नदी में आए उफान से नदी के धनघटा क्षेत्र के 16 गांव बाढ़ से घिरे हैं। सियरकला, गुनवतिया, ढोलबजा व भौंवापार के लोग बीते 10 दिनों से बांध पर शरण लिए हुए हैं। इसके अलावा अन्य गांवों के लोग अभी भी अपने घर में रह रहे हैं। आबादी के चारों तरफ एक पखवारे से पानी जमा होने के चलते बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बांध पर रह रहे सीताराम, हरखू, रामसमुझ, कैलाश, गोविंद आदि का कहना है कि चारों तरफ पानी से घिरे होने तथा धूप व बारिश में खुले आकाश तले रहने की वजह से कई लोग बुखार, उल्टी-दस्त आदि बीमारियों की चपेट में हैं। खाने का सामान भी बारिश में भीगकर खराब हो चुका है।

 

सीएमओ डॉ. अभयचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बाढ़ प्रभावित इलाके में कुल 20 टीमें लगाई गई हैं। इनमें से 16 टीमें धनघटा क्षेत्र के प्रभावित इलाके में कार्य कर रही हैं। इन टीमों के पास जरूरी दवाइयां भी मौजूद हैं।


 

बुधवार को उन्होंने करनजोत समेत बाढ़ प्रभावित कई गांवों का दौरा किया और लोगों से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की जानकारी ली। स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल जरूरी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है। एसडीएम धनघटा बाबूराम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को आवागमन के लिए नाव का प्रबंध कराया गया है। लेखपाल व कानूनगो लगातार क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed