{"_id":"5aef3f6f4f1c1b320a8b8786","slug":"11525628783-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ आरोपी भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ आरोपी भेजे गए जेल
Updated Sun, 06 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बखिरा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के पकरडीहा गांव में तीन दिन पूर्व हुए प्रधान के ससुर की हत्या के मामले में नामजद आठ आरोपियोड्ड को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। जबकि दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पकरडीहा ग्राम प्रधान सीमा के ससुर भृगुनाथ दुबे की शुक्रवार की रात सोते समय गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के अधिवक्ता भतीजे सुरेंद्र कुमार द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने उसी दिन नामजद आठ आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। थानाध्यक्ष रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि घटना में आरोपी रामजियावन, राम उग्रह भट्ट, संत शरण, सुभाषचन्द्र भट्ट, जयप्रकाश, नीरज भट्ट, संजय कुमार शर्मा, महेंद्र भट्ट को रविवार को जेल भेज दिया गया। जबकि दो नामजद व एक अज्ञात अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। शीघ्र ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।