{"_id":"5a1857994f1c1b193e8b49e1","slug":"11511544729-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य निर्वाचन आयुक्त ने निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
मतदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राज्य निर्वाचन आयुक्त सतीश अग्रवाल ने शुक्रवार को वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिए डीएम और एसपी से चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली। जबकि शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष चुनाव कराए जाने का निर्देश दिया। डीएम मार्कण्डेय शाही ने बताया कि आयोग के निर्देशों का पूर्णत: पालन किया जा रहा है। शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। आगे बताया कि हरिहरपुर में सीडीओ हाकिम सिंह और मगहर में एडीएम न्यायिक अनिल मिश्र को पर्यवेक्षणीय अधिकारी नामित किया है। आगे बताया कि शुक्रवार की रात शहर में भ्रमण कर हाल जाना गया और जहां कहीं किसी प्रत्याशी के कार्यालय के आस-पास भीड़ दिखी उसे हटाया गया। शनिवार को जिले के चारों निकायों में एसएसबी,पीएसी के साथ पुलिस कर्मी पैदल मार्च करेंगे।