फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   चार केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

चार केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Sat, 07 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
चार केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
संतकबीरनगर। शिक्षक पात्रता परीक्षा 15 अक्टूबर को जिले के चार केेंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें 6505 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके साथ ही हर परीक्षा केेंद्र पर दो पर्यवेक्षक व मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। परीक्षा को सफल बनाने को लेकर अधिकारी तैयारी में जुट गए है।
विज्ञापन

डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि 15 अक्टूबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा होनी है। इसके लिए मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद, एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद, एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सुबह की पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। जिसमे एचआरपीजी कॉलेज पर 1500, एचआर इंटर कॉलेज पर 1500, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पर 350 और मौलाना आजाद इंटर कॉलेज पर 181 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शाम की पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। जिसमे राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 350, एचआर इंटर कॉलेज में 1500 और एचआरपीजी कॉलेज में 924 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई जा रही है। इसके साथ ही प्रत्येक परीक्षा केेंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। जो परीक्षा की निगरानी रखेंगे। वही प्रशासन के जरिए मजिस्ट्रेट और पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed