{"_id":"59b920f14f1c1bee7f8b6840","slug":"11505304817-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना दिया
Updated Wed, 13 Sep 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज कल्याण सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। धरना के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्री मांग पत्र उप जिलाधिकारी खलीलाबाद को सौंपा।
संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुए धरना में वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था तत्काल बहाल की जानी चाहिए और वेतन मद एक हेड में किया जाए। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों से ठेला खिंचवाने का कार्य लिया जा रहा है, जो कि पूरी तरह से गलत है। इसे बंद कराया जाए। सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत अधिकारी के पदों पर पदोन्नति देकर पेरोल व्यवस्था समाप्त किया जाए। सफाई कर्मचारियों के लिए सुपरवाइजर पद सुनिश्चित करते हुए संघ के लिए कार्यालय का आवंटन किया जाए। संघ के महामंत्री नरेंद्र कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक सफाई कर्मचारी एक जुट हैं, अब किसी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कर्नाटक में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की निंदा की गई। धरना में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष विजय प्रताप पाल, राम भजन यादव, शिव कुमार गुप्ता, बाल गोविंद, भुलई प्रसाद, रवि प्रकाश, परमहंस गौतम, लालचंद्र चौधरी, उदयराज, सत्येंद्र कुमार, संजय शर्मा, महेंद्र कुमार, रामकिशुन, बाल किशुन, ध्रुवचंद्र, दिलीप कुमार, मान सिंह, विवेक पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।