{"_id":"5c6d9d17bdec22737c291e81","slug":"111550687511-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील है वीवीपैट, सूर्य व बल्ब की रोशनी से बचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील है वीवीपैट, सूर्य व बल्ब की रोशनी से बचाएं
Tue, 16 Apr 2019 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
पीठासीन अधिकारियों व मतदान कार्मिक प्रथम को दिया गया प्रशिक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। हीरालाल राम निवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में मंगलवार को दूसरे दिन पीठासीन अधिकारियों व मतदान कार्मिक प्रथम का प्रशिक्षण हुआ। इस दौरान उन्हें ईवीएम व वीवीपैट के संचालन का टिप्स दिया गया। वीवीपैट को सूर्य व बल्ब की सीधी रोशनी से बचाकर रखने के लिए कहा गया।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन पीठासीन अधिकारियों व मतदान कार्मिकों को दो पॉलियो में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पहुंचे डीएम रवीश गुप्ता ने कहा कि ईवीएम व वीवीपैट सेट करने में विशेष सतर्कता बरती जाए ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि ईवीएम व वीपी पैट को सुरक्षित रखना पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी है। मतदान के दौरान यदि किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो तत्काल सूचना दें। सीडीओ हाकिम सिंह ने कहा कि मतदान निष्पक्ष कराने के लिए पीठासीन अधिकारियों व मतदान कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि वीवीपैट काफी संवेदनशील मशीन होती है। इसलिए इसका रखरखाव एवं उपयोग सावधानी पूर्व किया जाए। प्रशिक्षण के दौरान पीडी प्रमोद यादव सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
आरक्षित रहेगी 25 प्रतिशत वीवीपैट मशीन
मतदान के दौरान ईवीएम या वीवीपैट मशीन के खराब होने पर मतदान कर्मियों को घबराने की जरूरत नहीं है। ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें तो कम होंगी लेकिन गर्मी की वजह से वीवीपैट में कुछ दिक्कत आ सकती है। इसको ध्यान में रखते हुए 25 प्रतिशत वीवीपैट मशीन आरक्षित रखी गई है। खराब होने पर सूचना मिलते ही सेक्टर मजिस्ट्रेट मशीन लेकर संबंधित बूथ पर पहुंचेंगे। पहुंचेगे। सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि मशीनों की निगरानी भी रहेगी। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों की गाड़ी जीपीएस से जुड़ी है, इसलिए सभी के लोकेशन का पता चलता रहेगा। मशीन बदलने में आधा घंटे से 45 मिनट तक का वक्त लग सकता है।