{"_id":"5c685473bdec22739c3fec50","slug":"111550341235-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर बीमारी से पीड़ित शिक्षक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंभीर बीमारी से पीड़ित शिक्षक की हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंभीर बीमारी से पीड़ित शिक्षक की हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के अछती गांव निवासी परिषदीय विद्यालय के शिक्षक की शनिवार को घर पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह गंभीर बीमारी से ग्रसित थे।
नाथनगर ब्लॉक के अछती गांव निवासी 42 वर्षीय अनिल कुमार त्रिपाठी प्राथमिक विद्यालय पलदाजोत मिल्की में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। वह कुछ माह से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल से चल रहा था। शनिवार सुबह घर पर उनकी अचानक तबियत खराब हुई और जब तक परिजन उन्हें अस्पताल लेकर जाते उनकी मौत हो गई। शिक्षक के नौ वर्षीय पुत्री अनुष्का त्रिपाठी और पुत्र चार वर्षीय दिव्यांश त्रिपाठी का रो रो कर बुरा हाल है। लोगों को इस बात की चिंता सता रही है कि अब मासूमों का पालन-पोषण कैसे होगा।
पत्नी ने फांसी लगाकर दी थी जान
धनघटा। अछती गांव निवासी शिक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी की पत्नी और प्राथमिक विद्यालय अछती की शिक्षामित्र वंदना त्रिपाठी ने पांच जनवरी को पति अनिल कुमार त्रिपाठी की गंभीर बीमारी से डिप्रेशन में आकर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर लिया था। अब पिता की मौत से बच्चे अनाथ हो गए हैं।