फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   स्वतंत्र फीडर बेकार, कोल्डचेन टूटने का खतरा

स्वतंत्र फीडर बेकार, कोल्डचेन टूटने का खतरा

Thu, 03 Jan 2019 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्र फीडर बेकार, कोल्डचेन टूटने का खतरा
स्वतंत्र फीडर बेकार, कोल्डचेन टूटने का खतरा
विज्ञापन

फोटो सहित
ट्रॉयल के बाद ही खराब हो गया फीडर
24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था हुई फेल
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद सीएचसी में डेढ़ वर्ष पहले 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए स्वतंत्र फीडर की स्थापना की गई थी। ट्रॉयल के बाद से ही यह फीडर खराब पड़ा है। इसके चलते सीएचसी पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने की व्यवस्था फेल हो गई। इसी सीएचसी पर सभी जरूरी वैक्सिन रखी जाती हैं और कोल्डचेन मेंटेन करने के लिए बिजली आपूर्ति जरूरी है। इसलिए आपूर्ति बाधित होने पर जनरेटर चलाना पड़ता है।
शासन ने वर्ष-2010 में करीब दो करोड़ रुपये इस आशय के साथ उपलब्ध कराया था कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली के लिए स्वतंत्र फीडर स्थापित किया जाए, ताकि सीएचसी को निर्बाध रूप से 24 घंटे बिजली की आपूर्ति मिल सके। इसके साथ ही जिला अस्पताल को भी स्वतंत्र फीडर से जोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई। जिला अस्पताल व सीएचसी में स्वतंत्र फीडर स्थापति भी करा दिया गया। जिला अस्पताल परिसर में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति शुरू भी हो गई है। सीएचसी को भी डेढ़ वर्ष पहले स्वतंत्र फीडर से जोड़ दिया गया था, लेकिन ट्रॉयल के बाद ही सीएचसी का स्वतंत्र फीडर बेकार हो गया। तक से अब तक सीएचसी अधीक्षक ने सीएमओ व विद्युत निगम के अधिशाषी अभियंता को कई बार पत्र लिखा, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। विभागीय सूत्रों का कहना है कि कार्यदायी संस्था ने जल्दबाजी में मशीन को जमीन पर ही रख दिया। इससे समस्या खड़ी हो रही है, लेकिन कोई न कोई बहाना बनाकर विद्युत निगम स्वतंत्र फीडर सही नहीं करा रहा है।
विज्ञापन

स्वतंत्र फीडर से नहीं जुड़ने के कारण कई दिक्कतें आ रही है। विद्युत से चलने वाले उपकरण सही से नहीं चल पा रहे हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होते ही जनरेटर चलाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा संकट यह है कि सीएचसी पर ही वैक्सीन रखी जाती है और कोल्ड चेन मेंटेन करने के लिए 24 घंटे बिजली की जरूरत रहती है। ऐसे में यदि कहीं बिजली के साथ जनरेटर खराब हुआ तो वैक्सीन के लिए कोल्ड चेन मेंटेन कर पाना असंभव होगा। इससे वैक्सीन भी खराब हो सकती है और टीकाकरण अभियान पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन को फिर लिखा गया पत्र
सीएचसी खलीलाबाद के अधीक्षक डॉ. वीपी पांडेय ने कहा कि स्वतंत्र फीडर से जोड़ने के लिए विद्युत निगम के अधिशाषी अभियंता को पत्र भेजा गया है। साथ ही सीएमओ को भी पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया गया है।


शीघ्र दूर कराएंगे समस्या : एक्सईएन
विद्युत निगम के अधिशाषी अभियंता संजय कुमार ने कहा कि सीएचसी खलीलाबाद को स्वतंत्र फीडर से जोड़ा गया था, लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण समस्या आ गई है। इसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed