फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   महिला अस्पताल के हैंडओवर पर लगी रोक

महिला अस्पताल के हैंडओवर पर लगी रोक

Fri, 14 Dec 2018 12:02 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल के हैंडओवर पर लगी रोक
मैटरनिटी विंग के हैंडओवर पर लगी रोक
विज्ञापन

फोटो
संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में बना है 100 बेड का महिला मैटरनिटी विंग
सीएमएस की जांच में कई कमियां हुईं उजागर, सीएमओ ने की कार्रवाई
पुनीत कुमार मिश्र
संतकबीरनगर। संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में 100 बेड के बने मैटरनिटी विंग का हैंडओवर तकनीकी कारणों से फंस गया है। उसमें कई कमियां मिली हैं। सीएमएस की जांच में कमियां मिलने पर सीएमओ ने मैटरनिटी विंग के हैंडओवर पर रोक लगा दी है। इसके निर्माण पर 19 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।

महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए तीन साल पहले शासन ने जिले को 100 बेड मैटरनिटी विंग की सौगात दी थी। साथ ही इसके निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये भी जारी कर दिया था। निर्माण का जिम्मा राजकीय निर्माण निगम को सौंपा गया। कार्यदायी संस्था ने मैटरनिटी विंग का निर्माण शुरू कराया और अब जाकर कार्य पूरा हुआ। उम्मीद थी कि नए साल में एक जनवरी से मैटरनिटी विंग चालू हो जाएगा। इधर जब कार्यदायी संस्था निर्माण निगम ने स्वास्थ्य विभाग से मैटरनिटी विंग के हैंडओवर की पत्रावली भेजी तो सीएमएस ने कार्यदायी संस्था के जरिए हुए कार्यो की जांच की। जांच मे कई कमियां मिलीं। लिफ्ट चालू हालत में न होना, अल्ट्रासांउड रूम मानक के अनुसार न होना, खिड़कियों पर ग्रिल न होना, ऑपरेशन थियेटर मानक के अनुसार न बनना, नर्स रूम में शौचालय न होना, खिड़कियों पर जाली न लगना, एलईडी की जगह ट्यूब लाइट लगना, पानी की समुचित व्यवस्था न होना, वेसिंग की साइज छोटी होना समेत कई ऐसी छोटी- छोटी तकनीकी कमी मिली हैं, जिस पर सीएमएस ने अपनी रिपोर्ट सीएमओ को भेजी। सीएमओ ने कार्यदायी संस्था को पत्र जारी कर मैटरनिटी विंग के हैंडओवर पर रोक लगा दी। सीएमओ डॉ. हरिगोविंद सिंह ने बताया कि सीएमएस की जांच में कई कमियां मिलीं हैं। निर्माण कार्य में मानक को पूरा नहीं किया गया है। कार्यदायी संस्था जब तक मानक को पूरा नहीं करेगी तब तक हैंडओवर नहीं लिया जाएगा। इसकी सूचना एडी हेल्थ को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed